फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Three jawans of Mandi are posted in Harmony of Pine Police Band, strong presentation on private channel

उपलब्धि: हारमोनी ऑफ पाइन पुलिस बैंड में तैनात हैं मंडी के तीन जवान, निजी चैनल पर दी दमदार प्रस्तुति

Wed, 09 Feb 2022 05:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Feb 2022 05:43 PM IST
सार

 मुंबई में हुए शो के ऑडिशन में हिमाचल पुलिस के इन हुनरबाजों ने मंच पर पहुंचते ही पुलिस अंदाज में शूटिंग सेट पर विराजमान निर्णायक मंडल और जनता को कोविड नियमों का पालन करने के बारे में डांटते हुए मास्क पहनने को कहा। 

विज्ञापन
Three jawans of Mandi are posted in Harmony of Pine Police Band, strong presentation on private channel
नरेश कुमार, दीपिका ठाकुर व प्रशांत घोष। - फोटो : संवाद

विस्तार

हारमोनी ऑफ पाइन पुलिस बैंड हिमाचल प्रदेश के जवानों ने एक चैनल के हुनरबाज शो में दमदार प्रस्तुति देकर अगले राउंड में जगह बनाई है। मुंबई में हुए शो के ऑडिशन में हिमाचल पुलिस के इन हुनरबाजों ने मंच पर पहुंचते ही पुलिस अंदाज में शूटिंग सेट पर विराजमान निर्णायक मंडल और जनता को कोविड नियमों का पालन करने के बारे में डांटते हुए मास्क पहनने को कहा। शूटिंग सेट पर अचानक पुलिस पहुंचने पर कुछ देर के लिए वहां चुप्पी छा गई। सभी लोग मास्क पहनने लगे। निर्णायक मंडल ने अपनी तरफ से सफाई देने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस जवानों ने सभी से कोविड नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा। इसके बाद मंच पर प्रतिभागी के रूप में पहचान बताकर सभी को हैरान कर दिया। पुलिस जवानों ने देशभक्ति गीत भारत प्यारा जान से प्यारा है की प्रस्तुति देकर अगले राउंड में जगह बनाई।

विज्ञापन


फिल्म निर्माता करण जौहर ने पुलिस जवानों की तारीफ की और कहा कि अब तक की यह सबसे बेहतरीन प्रस्तुति रही है।  बैंड में मंडी शहर के तीन पुलिस जवान शामिल हैं। मंडी शहर के साथ लगते कैहनवाल के सनवाड़ी गांव के नरेश कुमार हेड कांस्टेबल हैं। बैंड में सेक्सोफोन और बांसुरी वादक हैं। टारना हिल मंडी निवासी दीपिका ठाकुर उर्फ मुस्कान कांस्टेबल हैं। बैंड में बतौर गायिका काम करती हैं। मंडी शहर के ही प्रशांत घोष उर्फ आशु भी कांस्टेबल हैं। बैंड में ऑक्टो पैड रिदम प्लेयर के रूप में काम कर रहे हैं। 15 सदस्यीय टीम का संचालन कर रहे टीम प्रभारी हेड सब इंस्पेक्टर विजय कुमार मंडी शहर के पड्डल स्थित एक परिवार के दामाद हैं। वह टीम का नियंत्रण कर रहे हैं। हुनरबाजों ने सफलता का श्रेय हिमाचल पुलिस विभाग के डीजीपी संजय कुंडू को दिया है। निर्णायक मंडल में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने भी पुलिस के हुनरबाजों की कला को सैल्यूट किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed