{"_id":"6534c2775baec6c4430c7c63","slug":"three-injured-punjab-tourist-car-fall-into-sauli-khadd-mandi-himachal-pradesh-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi Accident: पुल से खड्ड में गिरी पर्यटकों की कार, दो युवतियां और एक युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi Accident: पुल से खड्ड में गिरी पर्यटकों की कार, दो युवतियां और एक युवक घायल
Sun, 22 Oct 2023 02:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 22 Oct 2023 02:35 PM IST
सार
एक युवती की रीढ़ की हड्डी में चोट आई है जबकि बाकियों को भी फ्रेक्चर हुआ है। घायलों का इलाज जोनल अस्पताल मंडी में चल रहा है।
विज्ञापन
खड्ड में गिरी कार।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडी शहर से कुछ ही दूरी पर सौली खड्ड के पुल से एक अनियंत्रित होकर क्षतिग्रस्त हो गई। कार पुल से नीचे खड्ड में जा गिरी। हादसे में पंजाब के तीन पर्यटक घायल हुए हैं। घायलों का जोनल अस्पताल मंडी में उपचार चल रहा है। यह हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ। जब ये पर्यटक कुल्लू-मनाली से पंजाब की तरफ लौट रहे थे तो इनकी इनोवा कार नंबर पीबी 11 सीए 9494 अनियंत्रित होकर सौली खड्ड में जा गिरी।
विज्ञापन
हादसे के समय कार में एक युवक और दो युवतियां सवार थी। हादसे का पता लगते ही स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को कार से बाहर निकाला और उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी ले गए। यहां सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। एक युवती की रीढ़ की हड्डी में चोट आई है जबकि बाकियों को भी फ्रेक्चर हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस घायलों के बयान दर्ज करने का प्रयास कर रही है। हादसे में देवेंद्र कौर पुत्री गुरमीत सिंह निवासी मकान नंबर 32 जीत नगर, गली नंबर 9 पटियाला पंजाब उम्र 29 साल, सुमन पत्नी श्री मनपाल सिंह निवासी हाउस नंबर 15 गली नंबर 5 पटियाला पंजाब उम्र 26 साल और विवेक गर्ग शाामिल हैं। विवेक गर्ग को अभी तक होश नहीं आई है। एसपी मंडी सौम्या सांबशिवन ने बताया कि घायलों का इलाज जोनल अस्पताल मंडी में चल रहा है। सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन
बता दें कि चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी शहर के सौली खड्ड पर बना पुल हादसों का स्पॉट बन चुका है। यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। नेला वार्ड के पार्षद राजेंद्र मोहन ने बताया कि पुल की रेलिंग सही ढंग से नहीं लगाई गई है। इस कारण आए दिन वाहन हादसे का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से यहां पर हादसों को रोकने के लिए स्थायी समाधान करने की गुहार लगाई है।