फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Three injured after boiler burst in factory in Kullu in Himachal Pradesh

तेल निकालने की फैक्टरी में बॉयलर फटने से तीन झुलसे, 20 लाख का नुकसान

Thu, 30 Jan 2020 04:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 30 Jan 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
Three injured after boiler burst in factory in Kullu in Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

जिला कुल्लू के शमशी में एक तेल गुठली की फैक्ट्री का बॉयलर फटने से जोरदार धमाका होने के साथ आग लग गई। धमाके से तीन मंजिला भवन की पहली मंजिल की दीवारें ढह गई और पूरे भवन में दरारें आ गई हैं। शमशी में वीरवार को दोपहर करीब एक बजे धमाके से अफरातफरी मच गई। धमाका इतना जोरदार था कि करीब एक किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनी गई। 

विज्ञापन


तेल निकालने की फैक्ट्री में आग लगने से दादा, पोते समेत वहां काम करने वाली एक महिला भी झुलस गई। उन्हें कुल्लू अस्पताल पहुंचाया गया। आग की घटना में करीब 20 लाख का नुकसान हुआ, जबकि दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर 50 लाख की संपत्ति को आग में जलने से बचाया। अग्निशमन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शमशी में कुल्लू एरियोमेक्टिस नाम से एक तेल निकालने की फैक्ट्री चल रही है।
विज्ञापन



फैक्ट्री के मालिक नंदलाल (76) पुत्र पंछी लाल ने देखा कि गैस पाइप से कुछ लीकेज हो रही है। उन्होंने गैस पाइप को टाइट करने की कोशिश की। लेकिन प्रेशर अधिक होने के बाद बॉयलर फट गया और इसने आग पकड़ ली। इससे नंदलाल 26 फीसदी और उनका पोता अर्जित (23) निवासी तेगुबेहड़, डाकघर खोखन, कुल्लू 16 फीसदी जल गया। वहां काम करने वाली कृष्णा भी आंशिक रूप से झुलस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। उधर, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। मामले की छानबीन चल रही है। 


धमाके के बाद लगी आग
अग्निशमन विभाग के सब फायर ऑफिसर ने दुर्गा सिंह ने कहा कि शमशी में तेल निकालने की फैक्ट्री के बॉयलर में धमाका होने के बाद आग लग गई। घटना में तीन लोग झुलसे हैं। उन्होंने कहा कि आग की इस घटना में लगभग 20 लाख का नुकसान और 50 लाख की संपत्ति को बचाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed