फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Three including two youths arrested with hashish, opium and chitta

Himachal News: चरस, अफीम और चिट्टे के साथ दो युवकों समेत 3 लोग गिरफ्तार

Thu, 12 Jun 2025 12:42 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Thu, 12 Jun 2025 12:42 PM IST
विज्ञापन
Three including two youths arrested with hashish, opium and chitta
सुन्नी के मंढोड़घाट में आरोपी के घर से पकड़ी चरस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस ने जिले में दो अलग-अलग मामलों में तीन युवकों को चरस, चिट्टे और अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। इसमें सुन्नी में एक व्यक्ति से चरस और अफीम तथा खड़ापत्थर में दो युवकों से चिट्टा बरामद हुआ है। सुन्नी पुलिस ने मंढोड़घाट में एक घर में दबिश देकर चरस और अफीम बरामद की है। इसमें आरोपी सोहन लाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर सोहन लाल के घर में दबिश दी। इस दौरान घर की तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से करीब 536 ग्राम चरस और करीब 298 ग्राम अफीम बरामद की है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोहन लाल को बुधवार को अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिरकार चरस और अफीम के इस अवैध कारोबार से वह कितने समय से जुड़ा है। इसके बाद पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी। पुलिस ने इस साल नशा तस्करों पर कार्रवाई करने के लिए मिशन भरोसा के तहत विशेष अभियान चलाया है। इसका मकसद शहरों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में नशा तस्करी के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई करना है।

विज्ञापन

पुलिस ने अभी तक जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत 170 के करीब केस दर्ज किए हैं और इसमें 260 के करीब आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए पंचायतों में भी बीट कांस्टेबल तैनात करने का फैसला लिया है। इसका मकसद ग्रामीण और खासकर दूरदराज के क्षेत्रों में नशा तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करना है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशा माफिया के सफाई के लिए पुख्ता कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार से जोड़े लोगों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।

खड़ापत्थर में 6.16 ग्राम चिट्टा पकड़ा
पुलिस की विशेष टीम ने रोहड़ू में देर रात को खड़ापत्थर में दो युवकों को 6.16 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस की विशेष टीम खड़ापत्थर में रात को गश्त पर थी। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एक कार की तलाशी ली। कार में जुब्बल तहसील के डीम गांव निवासी मनीष कुमार और मढ़ान गांव निवासी विक्रांत चौहान सवार थे। पुलिस ने जब दोनों युवकों की तलाश ली तो 6.16 ग्राम चिट्टा बरामद किया। डीएसपी प्रणव चौहान ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed