{"_id":"658bd066ac93fceb65016a73","slug":"three-crore-rupee-fraud-with-people-in-rampur-bushahar-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: लोगों के 3 करोड़ डकार कंपनी फरार, निवेशकों ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: लोगों के 3 करोड़ डकार कंपनी फरार, निवेशकों ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत
Wed, 27 Dec 2023 01:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 27 Dec 2023 01:52 PM IST
सार
निवेशकों ने आरोप लगाया कि मौजूदा समय में कंपनी करीब तीन करोड़ रुपये लेकर भाग गई है। डकोलढ़ में कुछ साल पहले कंपनी का कार्यालय खोला गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामपुर के नजदीक डकोलढ़ में एक फाइनांस कंपनी ने कई लोगों से पैसे लेकर फरार हो गई है। बताया जा रहा है कि कंपनी बीते पांच साल से रामपुर में चल रही थी लेकिन पिछले 9 महीने से कंपनी ने न तो निवेशकों के पैसे लौटाए और न ही कर्मचारी दोबारा बाजार में पैसों को लेने के लिए आए। इस मामले को लेकर मंगलवार को पुलिस थाना रामपुर में कुछ निवेशक थाना प्रभारी से मिले और कंपनी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
निवेशकों ने आरोप लगाया कि मौजूदा समय में कंपनी करीब तीन करोड़ रुपये लेकर भाग गई है। डकोलढ़ में कुछ साल पहले कंपनी का कार्यालय खोला गया था। इस सोसायटी में कुछ स्थानीय लोगों को निवेशकों से पैसे रोजाना एकत्रित करने के लिए रखा गया। एक निवेशक की करीब सवा लाख रुपये से ज्यादा की राशि कंपनी के पास बकाया है।
विज्ञापन
नवीन भलुनी और चेवांग दोर्जे ने बताया कि कंपनी के कर्मचारी रोजाना उनसे पैसे एकत्रित करते थे लेकिन पिछले 9 महीने से कोई जवाब नहीं मिल रहा है। इस मामले को लेकर चेवांग दोर्जे, सोनू कुमार, रवि बहादुर, अनिता, रवीना, कमला देवी, सुषमा, उमादत्त, पूजा, सोनू कुमारी, अनिता और चंद्र शेखर ने थाना में कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर इस संबंध में जांच शुरू कर दी है लेकिन कंपनी के भागने से निवेशकों को अपनी मेहनत की कमाई डूबने की चिंता सता रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से कंपनी के कर्मचारियों और प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
कुछ लोगों ने कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसकी प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - सिद्धार्थ, कार्यवाहक एसडीपीओ, रामपुर