फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Three covid19 infected of Kullu and Una won battle with Coronavirus

कुल्लू और ऊना के तीन संक्रमितों ने जीती कोरोना से जंग

Sat, 30 May 2020 06:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू/ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू/ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 May 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Three covid19 infected of Kullu and Una won battle with Coronavirus
युवक को फूलों का गुलदस्ता देते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के कुल्लू  और ऊना जिले के तीन कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो गए हैं। कुल्लू जिले में कोरोना वायरस का केवल एक मरीज सामने आया था। अब उसकी दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। डीसी कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा ने बताया कि मुंबई से विशेष रेलगाड़ी से ऊना और वहां से एचआरटीसी बस से 18 मई को कुल्लू पहुंचे आनी के एक 27 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

विज्ञापन


कुल्लू जिले में अभी तक कोरोना संक्रमण का यही एक मामला सामने आया था। इस संक्रमित युवक को जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में स्थापित कोविड केयर सेंटर के आईसोलेशन वार्ड में रखा गया था। हालांकि, उसमें बुखार, सर्दी-जुकाम जैसे लक्षण नहीं थे लेकिन सैंपल की जांच रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाया गया था। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जीत के लिए जिलाधीश ने युवक और उसके परिजनों के अलावा स्वास्थ्य विभाग और आयुर्वेद विभाग की पूरी टीम को बधाई दी है।

विज्ञापन

ऊना में दो मरीज हुए स्वस्थ

वहीं, जिला ऊना के कोविड केयर सेंटर खड्ड में उपचाराधीन दो कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर आज उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। सीएमओ ऊना डॉ. रमण कुमार शर्मा ने कहा कि यह दोनों व्यक्ति मुंबई से लौटे थे और एक व्यक्ति की रिपोर्ट 15 मई को पॉजीटिव आने के बाद उसे कोविड केयर सेंटर खड्ड में रखा गया था।

जबकि दूसरे व्यक्ति की रिपोर्ट-19 मई को पॉजिटिव आई थी। दोनों मरीजों का खड्ड को सही उपचार व देखभाल मिलने के बाद दोनों की 29 मई को रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. रमन कुमार शर्मा ने बताया कि यह स्वास्थ्य विभाग के लिए खुशी की बात है कि दोनों मरीज स्वस्थ होकर अपने घर को जा रहे हैं। अब खड्ड में 13 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार हो रहा है।

हीरां पंचायत का वार्ड सात कंटेनमेंट जोन घोषित

वहीं, कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आने के बाद हरोली उपमंडल की ग्राम पंचायत हीरां के वार्ड नंबर सात को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि 30 मई से हीरा पंचायत के वार्ड नंबर 7 में कर्फ्यू में कोई ढील नहीं दी जाएगी। इसके लिए हीरां पंचायत के वार्ड नंबर 4 व 5 को बफर जोन घोषित किया गया है। आगामी आदेशों तक यह व्यवस्था बनी रहेगी। डीसी ने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए यह आदेश लागू किए गए हैं।

उपायुक्त ने कहा कि 31 मई को जिला ऊना में शराब के ठेके खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह फैसला राज्य कर एवं आबकारी विभाग के उप आयुक्त की रिपोर्ट पर लिया गया है। गौर हो कि जिले में अब तक करीब दस कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं। इसमें अभी कोटला खुर्द गांव में कंटेनमेंट जोन एक्टिव है, इसके अलावा जिला के अन्य क्षेत्रों में बनाए गए कंटेनमेंट जोन बंद कर दिए गए हैं। कोटला खुर्द गांव के बाद अब हरोली के हीरां गांव के वार्ड नंबर सात को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed