फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Three convicts, including a couple, sentenced to 20 years of rigorous imprisonment in a rape case.

हिमाचल: दुष्कर्म मामले में दंपती समेत तीन दोषियों को 20 वर्ष का कठोर कारावास

Tue, 16 Dec 2025 10:11 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 16 Dec 2025 10:11 AM IST
सार

दुष्कर्म के मामले में आरोपी दंपती समेत तीन दोषियों को न्यायालय ने 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
Three convicts, including a couple, sentenced to 20 years of rigorous imprisonment in a rape case.
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी दंपती समेत तीन दोषियों को न्यायालय ने 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोषियों पर जुर्माना भी लगाया है और इसे अदा न करने पर अतिरिक्त कैद भी भुगतनी होगी। न्यायालय ने राज्य सरकार को पीड़िता को एक लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है, जो 30 दिनों के भीतर अदा करने के लिए कहा है। फास्ट ट्रैक विशेष अदालत (पोक्सो) धर्मशाला के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नितिन मित्तल की अदालत ने यह फैसला सुनाया है।

विज्ञापन

दोषी महिला ने दुष्कर्म के बाद पीड़िता के कपड़े जलाए और छिपा कर सबूतों को नष्ट करने का प्रयास किया था। अक्तूबर 2023 को कांगड़ा जिला के एक पुलिस थाना में पीड़िता के जीजा ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में कहा था पीड़िता 4 सितंबर 2023 को अपनी गर्भवती बड़ी बहन की सहायता के लिए जीजा के घर आई थी और वहीं रह रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पहली जनवरी 2024 को पीड़िता के पिता और रिश्ते में मामा उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद दो दिन तक पीड़िता से संपर्क नहीं हो पाया। जब उन्होंने फोन पर बातचीत की तो पीड़िता ने बताया कि उसके साथ गलत कार्य किया गया है। अभियोजन पक्ष की ओर से मामले की पैरवी विशेष जिला न्यायवादी नवीना राही ने की। नायब अदालत से यशपाल ने उनका सहयोग किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed