{"_id":"624734762503437eec0c4d96","slug":"three-bridges-to-be-built-on-national-highway-70-center-approved-33-59-crore-budget-union-minister-tweeted-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: एनएच-70 पर बनेंगे तीन पुल, केंद्र ने मंजूर किया 33.59 करोड़ का बजट, केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: एनएच-70 पर बनेंगे तीन पुल, केंद्र ने मंजूर किया 33.59 करोड़ का बजट, केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी
Fri, 01 Apr 2022 10:55 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 01 Apr 2022 10:55 PM IST
सार
नेशनल हाईवे-70 पर तीन पुलों का निर्माण होगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने 33.59 करोड़ रुपये का बजट मंजूर कर दिया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी
- फोटो : PTI
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में नेशनल हाईवे-70 पर तीन पुलों का निर्माण होगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने 33.59 करोड़ रुपये का बजट मंजूर कर दिया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। गडकरी ने ट्वीट किया कि नेशनल हाईवे-70 (नया एनएच-03) पर ऊना जिले के अंब खड्ड पर पुल के निर्माण के लिए 10.17 करोड़ रुपये, जंगोली खड्ड पर पुल के निर्माण के लिए 6.08 करोड़ और कलरूही खड्ड पर पुल के निर्माण के लिए 17.34 करोड़ बजट के साथ स्वीकृति दी गई है। वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पुलों के लिए बजट जारी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व केंद्र सरकार का आभार जताया है।
विज्ञापन
पांवटा साहिब-बल्लूपुर खंड का उन्नयन और फोरलेन को 1093.01 करोड़ का बजट
वहीं, उत्तराखंड में नेशनल हाईवे-72 के पांवटा साहिब-बल्लूपुर (देहरादून) खंड का उन्नयन और फोरलेन के निर्माण के लिए 1093.01 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन