आखिर क्या है मोदी का हिमाचल प्लान, पढ़िए ये खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा को जीत दिलाने के लिए बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी हिमाचल में तीन बड़ी रैलियां करेंगे। भाजपा ने उनकी इन रैलियों के लिए जोरों शोरों से तैयारियां शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मोदी की ये तीनों रैलियां 29 अप्रैल को होनी हैं। इसके लिए पार्टी मुख्यालय से प्रदेश भाजपा को सूचना मिल चुकी है।
अभी तक के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मोदी हिमाचल के जिला सोलन, कांगड़ा के पालमपुर और मंडी में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।
चुनाव से पहले अहम है मोदी की रैली
हिमाचल में सात मई को होने वाले चुनाव से ठीक पहले नमो की ये रैलियां काफी अहम मानी जा रही है। प्रदेश में लोकसभा की कुल चार सीटें हैं।
यहां हर सीट पर कांटे का मुकाबला है। ऐसे में यदि मोदी यहां आते हैं तो पार्टी के कार्यकर्ताओं में एक नया जोश भर सकता है।
प्रदेश में इस समय पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ही भाजपा के स्टार प्रचारक के तौर पर मैदान में है। वे पार्टी उम्मीदवार अनुराग ठाकुर, वीरेंद्र कश्यप और रामस्वरूप के साथ प्रचार कर रहे हैं।
सुजानपुर में भी रैली कर चुके हैं मोदी
इससे पहले नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने भी सुजानपुर में एक विशाल रैली की थी। उस समय हालांकि, मौसम ने खलल डाला था लेकिन इसके बावजूद काफी लोग इस रैली में पहुंचे थे।
मोदी का हिमाचल से काफी पुराना नाता भी रहा है और खुद मोदी भी इस बात को स्वीकार कर चुके हैं।
हिमाचल में किस पार्टी का पलड़ा भारी रहता है, इसका पता तो 16 मई को चल जाएगा, लेकिन उससे पहले यदि मोदी यहां आते हैं तो पार्टी के लिए यह बड़ा महत्वपूर्ण रहेगा।