फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Three batches to be made to work in Himachal High Court, will work in rotation

कोरोना से निपटने के लिए हिमाचल हाईकोर्ट में काम करने को बनेंगे तीन बैच

Fri, 20 Mar 2020 11:24 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Mar 2020 11:24 AM IST
विज्ञापन
Three batches to be made to work in Himachal High Court, will work in rotation
सांकेतिक तस्वीर

हाईकोर्ट ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए एहतियात के तौर पर निवारण और उपचारात्मक कदम उठाते हुए अपने स्टाफ के लिए  सात निर्देश जारी किए हैं। स्टाफ के तीन बैच बनाने को कहा गया है, जो एक के बाद एक 31 मार्च तक ड्यूटी पर रहेंगे। इससे न तो कोर्ट का कार्य प्रभावित होगा और न ही भीड़ बढ़ेगी। 

विज्ञापन


उपलब्ध स्टाफ में से कम से कम दो कर्मियों का काम होगा कि वह पूरे कोर्ट कांप्लेक्स को निस्संक्रामक करें और यह सुनिश्चित करें कि हर टॉयलेट में लिक्विड साबुन मौजूद हो। टॉयलेट के हर एक नल भी निस्संक्रामक होने चाहिए। कार्यालय से घर पहुंचने पर हर कर्मी को साबुन से नहाने की सलाह भी दी गई है। ड्राइवरों को गाड़ियों के हैंडल व स्टीयरिंग उपयोग के समय निस्संक्रामक करने को कहा गया है।
विज्ञापन


कोर्ट के सभी दरवाजों के हैंडल, कुर्सियों की बाहें, लिफ्ट के सभी बटन, स्विच, नलके और वह सभी वस्तुएं जिन्हें आगंतुक सामान्य तौर पर छू लेते हैं उन्हें भी दिन में तीन बार सुबह 8 से 9 बजे, दोपहर 12 से 1 व शाम 3 से 4 बजे के बीच निस्संक्रामक करने को कहा गया है। उपरोक्त निस्संक्रमण का का काम करने वाले सभी कर्मियों व ड्राइवरों को दस्ताने व मास्क उपलब्ध कराने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed