{"_id":"5dea6f3f8ebc3e1baa5c04d8","slug":"those-who-misbehaved-with-old-woman-in-the-name-of-dev-faith-got-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"देव आस्था के नाम पर वृद्धा से बदसलूकी करने वालों को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव आस्था के नाम पर वृद्धा से बदसलूकी करने वालों को मिली जमानत
Fri, 06 Dec 2019 08:39 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 06 Dec 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देव आस्था के नाम पर मंडी जिले की गाहर पंचायत में वृद्ध महिला को डायन बताकर मुंह पर कालिख पोतकर गांव में घुमाने के मामले में नामित आठ आरोपियों को हाईकोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी। न्यायाधीश अनूप चिटकारा ने सभी याचिकाकर्ता की जमानत याचिका को स्वीकार करते हुए शर्त लगाई है कि याचिकाकर्ता पीड़ित के घर से पांच किलोमीटर की दूरी पर ही रहेंगे और जांच में सहयोग देंगे।
विज्ञापन
बता दें, प्रदेश हाईकोर्ट ने दैनिक समाचार पत्रों में छपी खबरों पर पहले ही संज्ञान लिया है और राज्य सरकार से ताजा स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। दैनिक समाचार पत्रों में छपी खबरों के अनुसार मंडी जिले के सरकाघाट की गाहर पंचायत में वृद्ध महिला को डायन बताकर मुंह पर कालिख पोतकर गांव में घुमाने के मामले में पुलिस ने अब तक 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर अभी तक धारा 147, 149, 452, 435, 355 और 427 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन