फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   thirty new electric buses will be included in hrtc buses fleet

निगम के बेड़े में शामिल होंगी 30 इलेक्ट्रिक बसें : गोविंद ठाकुर

Tue, 16 Oct 2018 05:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Updated Tue, 16 Oct 2018 05:26 PM IST
विज्ञापन
thirty new electric buses will be included in hrtc buses fleet

परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार 76 लाख रुपये में एसी के साथ इलेक्ट्रिक बस खरीदेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने 1.91 करोड़ प्रति इलेक्ट्रिक बस खरीदी है। इसमें एसी तक नहीं है।

विज्ञापन


पूर्व सरकार के समय हुई इलेक्ट्रिक बस खरीद की जांच करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले चरण में सरकार जल्द तीस सीटर इलेक्ट्रिक बसें निगम के बेड़े में शामिल करेगी।
विज्ञापन


जल्द ही जेएनएनयूआरएम की बसें भी चलाई जाएंगी।परिवहन मंत्री परिधि गृह कुल्लू में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने पूर्व कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि पूर्व सरकार ने बैकडोर एंट्री के माध्यम से भर्तियां कीं। अधिकतर समय गैरकानूनी कार्य किए गए, जिन्हें कोर्ट ने रोका है। वर्तमान सरकार धीरे-धीरे सारी चीजों को पटरी पर ला रही है। 

इन शहरों के लिए खरीदी जाएंगी बसें

thirty new electric buses will be included in hrtc buses fleet

कहा कि शिमला के लिए 50 और धर्मशाला के लिए 30 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी। चरणबद्ध तरीके से ये बसें खरीदी जाएंगी। इसमें केंद्र से 60 प्रतिशत सहायता मिलेगी। वर्तमान सरकार की ओर से खरीदी गई बसों के साथ चार्जिंग स्टेशन भी कंपनी ही लगाएगी।

निगम में कंडक्टरों की कमी जल्द दूर की जाएगी। पारदर्शिता के साथ 475 परिचालकों की भर्ती की जाएगी। निगम के पेंशनरों को सभी वित्तीय लाभ दिए जाएंगे। गत वर्ष की तुलना में इस बार निगम की आय में 50 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है।

जेएनएनयूआरएम बसें चलाने को सभी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इस दौरान विधायक सुरेंद्र शौरी, एसपी शालिनी अग्निहोत्री, एडीएम अक्षय सूद, सहायक आयुक्त सन्नी शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed