{"_id":"6682b6b0cdf0afcdd8060c2b","slug":"thirteen-hundred-kilometers-in-the-district-roads-will-be-expanded-shimla-news-c-19-sml1001-373864-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: जिले में तेरह सौ किमी \nसड़कों का होगा विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: जिले में तेरह सौ किमी सड़कों का होगा विस्तार
विज्ञापन
पीएमजीएसवाई के तहत खर्च होंगे 1300 करोड़
ग्रामीण क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। लोक निर्माण विभाग शिमला जोन में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क परियोजना (पीएमजीएसवाई) के तहत सड़कों के अपग्रेडेशन का कार्य शुरू हो गया है।
विभाग 1300 किलोमीटर के करीब सड़कों का विस्तार कर रहा है। इस परियोजना पर 1300 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें 50 प्रतिशत के करीब कार्य पूरा हो गया है। कार्य की समापन अवधि 2026 रखी है। परियोजना के तहत लोक निर्माण विभाग सड़कों की मरम्मत, विस्तार और टारिंग का काम करेगा। इसमें संकरी सड़कों को चौड़ा किया जाएगा। इससे इन क्षेत्रों में जाम से निजात मिलेगी। इस निर्माण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग उन्नत तकनीकों और आधुनिक मशीनरी का उपयोग कर रहा है। परियोजना के तहत सड़कों के निर्माण को गुणवत्तापूर्ण और मौसम के अनुकूल बनाने के लिए काम किया जाएगा। इस परियोजना से ग्रामीण कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचा बेहतर होगा।
लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाने और बेहतर बनाने के लिए मशीनी बेड़ा बढ़ा दिया है। विभाग ने जेसीबी की संख्या को 38 से 74 और टिप्परों की संख्या को 36 से 60 कर दी है। ट्रैक एक्सेेकेवेटर की संख्या भी 1 से 3 हो गई है। मशीनों की संख्या में बढ़ोतरी से कार्यों की गुणवत्ता और समय की बचत सुनिश्चित की जा सकेगी।
कोट
शिमला जोन में लोक निर्माण विभाग सड़कों के अपग्रेडेशन का काम तेजी से कर रहा है। इस कार्य को तय समयावधि में पूरा कर दिया जाएगा। इससे लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
-सुरेंद्र पाल जगोटा, मुख्य अभियंता, पीडब्ल्यूडी