{"_id":"5a03f5254f1c1bc9678ba734","slug":"third-gender-cast-their-vote-first-time-in-himachal-assembly-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल विधानसभा चुनाव में पहली बार वोट डाल रहे थर्ड जेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल विधानसभा चुनाव में पहली बार वोट डाल रहे थर्ड जेंडर
राकेश भारद्वाज /अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रदेश भर के 20 विधानसभा क्षेत्रों में दो दर्जन से अधिक थर्ड जेंडर मतदाता अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। थर्ड जेंडर को मतदान के प्रयोग का अधिकार मिलने के बाद प्रदेश में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में 29 थर्ड जेंडर मतदाताओं ने अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
इसमें सर्वाधिक सोलन विधानसभा क्षेत्र में पांच थर्ड जेंडर मतदाता हैं। खास यह है कि थर्ड जेंडर के मतदाता हिमाचल विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चंबा, ज्वाली, जसवां प्रागपुर, सुलह, शाहपुर, बैजनाथ, आनी, द्रंग, धर्मपुर, सरकाघाट, घुमारवीं, नालागढ़, दून और पांवटा साहिब से एक-एक थर्ड जेंडर मतदाता ने अपना नाम सूची में दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विस क्षेत्र धर्मशाला, हरोली, कुटलैहड़, नाहन और शिलाई से दो-दो थर्ड जेंडर पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसके अलावा सोलन से सर्वाधिक पांच थर्ड जेंडर इस चुनाव में पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे।
क्या तिब्बती वोटर भी डालेंगे मत
धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से करीब 800 तिब्बती समुदाय के लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल हैं, लेकिन क्या वे लोकतंत्र के इस पर्व में शामिल होंगे? कुछ तिब्बती वोटरों की मानें तो वे लोकतंत्र की प्रक्रिया में पूरी आस्था रखते हैं, लेकिन विधानसभा चुनावों में मतदान में शामिल होने से तिब्बत की आजादी की लड़ाई कमजोर पड़ जाएगी।