फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Thick layer of ice frozen in Sissu Lake, tourists flocked to see

लाहौल: सिस्सू झील में जमी बर्फ की मोटी परत, पर्यटकों के लिए बनी आकर्षण का केंद्र

Tue, 29 Mar 2022 08:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग(लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग(लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Mar 2022 08:45 PM IST
सार

सिस्सू झील पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बड़ी संख्या में सैलानी बर्फ से लदी वादियों के दीदार के लिए यहां पहुंच रहे हैं। अभी भी सिस्सू झील के 80 प्रतिशत भाग पर बर्फ की परत जमी है। यह सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। सैलानी झील के आसपास सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Thick layer of ice frozen in Sissu Lake, tourists flocked to see
सिस्सू झील में जमी बर्फ की मोटी परत - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी की विख्यात सिस्सू झील मार्च के अंत में भी ठोस बर्फ की मोटी चादर से बाहर नहीं निकल पाई है। एक और जहां मैदानी भागों में गर्मी सताने लगी है, वहीं सिस्सू अभी भी बर्फ की सफेद चादर में लिपटा है। सिस्सू झील पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बड़ी संख्या में सैलानी बर्फ से लदी वादियों के दीदार के लिए यहां पहुंच रहे हैं। अभी भी सिस्सू झील के 80 प्रतिशत भाग पर बर्फ की परत जमी है। यह सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। सैलानी झील के आसपास सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। साथ ही झील किनारे में पड़ी बर्फ की चादर पर खूब अठखेलियां कर रहे हैं। हालांकि साहसिक गतिविधियां बंद पड़ी हैं। फिर भी सैलानियों का सैलाब मई व जून महीने की तरह उमड़ रहा है।

विज्ञापन


प्रशासन ने सैलानियों को लाहौल घाटी में घूमने की पूरी छूट दे रखी है। लेकिन कोकसर पंचायत और सिस्सू के आसपास ही बर्फ की सफेद चादर के चलते बहुत ही कम पर्यटक आगे का रुख कर रहे हैं। उधर, अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल के गुफा होटल में भी बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। यहां फूड स्टॉल पर पर्यटक खाने का लुत्फ उठा रहे हैं। पर्यटकों की आमद से कारोबारी भी खुश हैं। हालांकि, साहसिक गतिविधियों नहीं होने से कारोबारी के साथ कई सैलानी भी मायूस होकर लौट रहे हैं। कारोबारी जगदीश, सुरेंद्र , राजेंद्र, विजय ने बताया कि गर्मी बढ़ रही है और लाहौल में सैलानियों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्हें उम्मीद है कि जल्द मनाली, कुल्लू सहित लाहौल में भी साहसिक गतिविधियां शुरू होंगी।
विज्ञापन


जलोड़ी दर्रा में प्राथमिक स्कीइंग कोर्स शुरू
वहीं, उपमंडल बंजार में जलोड़ी दर्रा के पास स्कीइंग का प्राथमिक कोर्स करवाया जा रहा है। इसका शुभारंभ स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी ने मंगलवार को किया। कौशल विकास परियोजना के तत्वाधान में अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान के पर्यवेक्षण में पहली बार इस कोर्स का आयोजन किया जा रहा है। एक सप्ताह तक चलने वाले कोर्स में घाटी के 35 युवाओं को छह प्रशिक्षक प्रशिक्षण देंगे। विधायक ने जलोड़ी दर्रा के समीप चिह्नित ढलान पर युवाओं के साथ स्कीइंग भी की। विधायक ने कहा कि यह घाटी के युवाओं के प्रेरणा के कारण ही संभव हो पाया है। इस कोर्स के आयोजन पर लगभग 1.50 लाख का बजट खर्च किया जाएगा, जिसे पर्वतारोहण संस्थान मनाली में कौशल विकास योजना के अंतर्गत जमा करवाया गया है। जिभी वैली टूरिज्म एसोसिएशन अध्यक्ष ललित ठाकुर ने कहा कि विधायक के विशेष प्रयासों से घाटी के पर्यटन को एक नई दिशा मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed