फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   There will be no traffic jam in eight cities of Himachal, roads will be improved

हिमाचल के आठ शहरों में अब नहीं लगेगा जाम, सुधारी जाएंगी सड़कें

Tue, 13 Jul 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 13 Jul 2021 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीआरआईडीसीएल) ने प्रदेश के आठ शहरों बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी, सिरमौर के नाहन, सोलन और ऊना में इस सर्वे का काम एलएनटीआईईएल कंपनी को सौंपा है। 

विज्ञापन
There will be no traffic jam in eight cities of Himachal, roads will be improved
सड़क(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के आठ शहरों में शहरी सड़कों के सुधार और लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए सर्वे शुरू किया गया है। सर्वेक्षण के तहत नगर निगम क्षेत्र से जुड़ने वाली सड़कों, नगर परिषद के तहत आने वाली पार्किंग व्यवस्था और अन्य कार्यों पर काम किया जाएगा। इसका मकसद शहरी क्षेत्रों में ट्रैफिक की व्यवस्था को सुधारना है। वहीं नगर निगम क्षेत्र में पार्किंग की असुविधा से जूझ रहे लोगों को समस्या से निजात दिलवाने के लिए भी प्लान तैयार होगा।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीआरआईडीसीएल) ने प्रदेश के आठ शहरों बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी, सिरमौर के नाहन, सोलन और ऊना में इस सर्वे का काम एलएनटीआईईएल कंपनी को सौंपा है। यह सर्वे आठ बिंदुओं पर केंद्रित होगा। इसमें शहर के मुख्य चिह्नित स्थानों की सड़क किनारे दिन के 12 घंटे में पार्क की गईं गाड़ियों की संख्या गिनना, कैमरा लगाकर ट्रैफिक को रिकॉर्ड करना, शहर की गलियों के किनारे और शहर के अंतिम छोर तक पार्किंग का इनपुट लेना, जिला मुख्यालय की मुख्य सड़कों का आकलन करना, ट्रायल पिट लगाकर बिना ट्रैफिक को बाधित किए सर्वे करना है। इसी के साथ शहर में बनने वाले फुट ब्रिजों पर भी सर्वे होगा।
विज्ञापन


घरों के आगे पार्क होने वाली गाड़ियों का भी सर्वे होगा। कंपनी के सर्वे इंजीनियर योगेश शर्मा ने बताया कि बिलासपुर में सोमवार को पार्किंग सर्वे शुरू किया गया। इसमें पांच टीमें कार्य कर रही हैं, जो शहर की सड़कों के किनारे खड़े वाहनों की गिनती करेंगी। सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक हर आधे घंटे बाद यह गिनती होगी। इसमें एक गाड़ी कितने घंटे कहां खड़ी रहीं, गाड़ी के नंबर के साथ इसे नोट किया जाएगा। कहा कि शहर में इस सर्वे के बाद ऑडी सर्वे होगा। इसमें जो रोड शहर से जुड़ते हैं, उसके ट्रैफिक को रिकॉर्ड किया जाएगा। उससे पता चलेगा कि हर दिन शहर में बाहर से कितनी गाड़ियां आती हैं। इससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने में सहायता मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed