फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   There will be a separate voting provision in the coronavirus positive patient village in panchayat election: Kanwar

कोरोना मरीज वाले गांव में अलग से होगा मतदान का प्रावधान: कंवर

Wed, 16 Dec 2020 07:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क,बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क,बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 16 Dec 2020 07:43 PM IST
विज्ञापन
There will be a separate voting provision in the coronavirus positive patient village in panchayat election: Kanwar
पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर - फोटो : अमर उजाला

कोरोना काल में हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव के लिए सरकार एसओपी तैयार कर रही है। चुनाव के समय वोटिंग के दौरान पोलिंग बूथ सैनिटाइज होंगे। तय किया जाएगा कि बूथ पर एक समय में वोटिंग करने कितने लोग एक साथ आ सकते हैं। सुरक्षा के चलते वोट डालने का समय थोड़ा बढ़ सकता है। अगर किसी गांव में कोई कोविड पॉजिटिव है तो उसके लिए अलग से वोटिंग का प्रावधान होगा। लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिहाज से जो भी खर्च होगा उसे प्रदेश सरकार उठाएगी।

विज्ञापन


बिलासपुर के परिधि गृह में पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि सरकार ने चुनाव करवाने को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। जल्द अचार संहिता लागू हो जाएगी। कोरोना काल में चुनाव आयोग के निर्देशानुसार एसओपी के तहत ही चुनाव होंगे। प्रदेश के अधिकतर जिलों में चुनाव रोस्टर जारी हो गया है। कहा, चुनाव की तारीख तय करना चुनाव आयोग का काम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed