{"_id":"65aa7019eccf354d9b0fbe19","slug":"there-will-be-a-movement-against-reducing-import-duty-on-foreign-apples-and-giving-subsidy-to-corporates-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: विदेशी सेब पर आयात शुल्क घटाने, सब्सिडी कॉरपोरेट को देने के खिलाफ होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: विदेशी सेब पर आयात शुल्क घटाने, सब्सिडी कॉरपोरेट को देने के खिलाफ होगा आंदोलन
Sat, 20 Jan 2024 10:58 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 20 Jan 2024 10:58 AM IST
सार
चंडीगढ़ में हुए अधिवेशन में हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के बागवान प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 14 सूत्रीय मांग पत्र तैयार किया गया है।
विज्ञापन
एप्पल फार्मर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्र सरकार की ओर से विदेशी सेब पर आयात शुल्क घटाने और किसानों की सब्सिडी कॉरपोरेट कंपनियों को देने के खिलाफ आंदोलन होगा। चंडीगढ़ में एप्पल फार्मर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अखिल भारतीय अधिवेशन में यह फैसला लिया गया है। अधिवेशन में हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के बागवान प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 14 सूत्रीय मांग पत्र तैयार किया गया है। आयोजन समिति के समन्वयक सोहन सिंह ठाकुर ने बताया की केंद्र सरकार का रवैया बागवान विरोधी और कॉरपोरेट हितैषी रहा है। बीते 10 साल में बागवानों पर जलवायु परिवर्तन के साथ सरकार की गलत नीतियों की मार पड़ी है। एएफएफआई ने 26 जनवरी को वाहन परेड और 16 फरवरी को ग्रामीण भारत बंद के समर्थन का फैसला किया है।
विज्ञापन
इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में भूमि कानूनों में किए गए संशोधन का विरोध करने, सेब पर 100 फीसदी आयात शुल्क लगाने, सेब के लिए लाभकारी मूल्य तय करने, यूनिवर्सल पैकेजिंग और ढुलाई शुल्क, कोल्ड स्टोरेज की रियायती सुविधा, जलवायु परिवर्तन और बीमारियों के लिए बीमा सुविधा और सेब उत्पादक सहकारी समितियों को राज्य सरकारों से सहयोग की मांग उठाई गई है। 2024 के अंत तक सदस्य संख्या 11,000 से बढ़ा कर 56,000 करने का निर्णय लिया है। अधिवेशन में तीनों राज्यों के 85 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। ऑल इंडिया किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव विजू कृष्णन ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
11 सदस्यीय राष्ट्रीय समन्वय समिति गठित
हिमाचल के समन्वयक पूर्व विधायक राकेश सिंघा, जम्मू-कश्मीर के समन्वयक पूर्व विधायक युसुफ तारिगामी के अतिरिक्त हिमाचल से सोहन सिंह ठाकुर, पूर्ण ठाकुर, प्रेम चौहान, सुचेता शर्मा, उत्तराखंड से गंगाधर नौटियाल, जम्मू-कश्मीर से जहूर अहमद, अब्दुल राशिद, मुहम्मद याकूब और मुहम्मद सुवार अहमद को समिति का सदस्य चुना गया है।
विज्ञापन