{"_id":"69ea0578e72dc6b327079166","slug":"there-was-a-power-cut-in-lok-bhawan-and-ministers-residences-in-the-city-today-shimla-news-c-19-sml1002-710409-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शहर में लोक भवन और मंत्री \nके आवासों में आज पावर कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शहर में लोक भवन और मंत्री के आवासों में आज पावर कट
विज्ञापन
बिजली लाइनों का किया जाएगा मरम्मत कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के छोटा शिमला विद्युत उपमंडल के तहत आने वाले क्षेत्रों में 24 अप्रैल (शुक्रवार) को आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान शहर में लोक भवन और मंत्री के आवासों में आज पावर कट लगेगा।
बिजली बोर्ड की ओर से ट्रांसफॉर्मर और लो टेंशन (एलटी) लाइनों का मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इलेक्टि्रकल सब डिविजन छोटा शिमला के असिस्टेंट इंजीनियर विपिन कश्यप ने यह जानकारी दी है। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड के अनुसार यह पावर कट सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक रहेगा। इस दौरान बारनस कोर्ट सब-स्टेशन के तहत मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस वजह से येट्स प्लेस, मंत्रियों के आवासों, देवदार कुंज, लोक भवन, पोस्ट ऑफिस, नवरत्न गेस्ट हाउस, राधा स्वामी सत्संग व्यास, लोकायुक्त कार्यालय और मानवाधिकार आयोग कार्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली बोर्ड के अनुसार कार्य मौसम के अनुकूल होने पर ही किया जाएगा, अगर मौसम खराब रहता है, तो यही काम अगले दिन के लिए स्थगित किया जाएगा।