{"_id":"6adc9ea57033a131620a2702","slug":"theft-of-donations-sparks-storm-suspense-and-political-drama-unfolds-at-gaiety-shimla-news-c-19-sml1002-809346-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: चंदे की चोरी से उठा तूफान, गेयटी में दिखा सस्पेंस और सियासत का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: चंदे की चोरी से उठा तूफान, गेयटी में दिखा सस्पेंस और सियासत का खेल
विज्ञापन
शौर्यागेट के नाटक ने दर्शकों को बांधे, अपराध, सियासत और न्याय के संघर्ष को मंच पर किया जीवंत
शौर्यवीर सागर समेत कलाकारों ने किया दमदार अभिनय
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। अपराध, भ्रष्टाचार और न्याय के संघर्ष को केंद्र में रखकर नाट्य संस्था शौर्यागेट ने शनिवार को गेयटी थियेटर के गौथिक हॉल में अपने नए नाटक चंदा चोरी का मंचन किया।
कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय के जरिये रहस्य और रोमांच से भरपूर कहानी प्रस्तुत कर दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। शाम 5:30 बजे शुरू हुए इस नाटक की कहानी आजमगढ़ सर्किल के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की पृष्ठभूमि पर आधारित थी। कथानक ठाकुरद्वारा मंदिर ट्रस्ट में दान की रकम चोरी होने की घटना के इर्द-गिर्द घूमता है। बैंक ले जाते समय चंदे की रकम चोरी हो जाती है, जिसके बाद मामला गंभीर रूप ले लेता है। घटना की जांच के लिए पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) और पुलिस आयुक्त विशेष आदेश जारी करते हैं। मामले की जिम्मेदारी विशेष जांच अधिकारी महक सिंह यादव को सौंपी जाती है। जांच के दौरान यादव एक-एक कर घटनाओं की कड़ियां जोड़ते हैं और कथित भ्रष्टाचार तथा प्रभावशाली लोगों के गठजोड़ से जुड़े पहलुओं को उजागर करने में जुट जाते हैं। नाटक में विशेष जांच अधिकारी महक सिंह यादव के किरदार के माध्यम से ईमानदार जांच, कर्तव्यनिष्ठा और दबाव के बीच सच तक पहुंचने के संघर्ष को दर्शाया गया। कहानी में अपराध की दुनिया, राजनीतिक संरक्षण और स्थानीय स्तर पर भ्रष्टाचार के कथित गठजोड़ को भी मंच पर जीवंत किया गया। रहस्य और सस्पेंस से भरपूर घटनाक्रम ने नाटक को रोचक बनाए रखा।
नाटक में महक सिंह यादव की भूमिका शौर्यवीर सागर ने निभाई। नीरज रघुवंशी एसएचओ रामनाथ, धीरज रघुवंशी चंदन तिवारी, हरेशइंदर मेहता हवलदार परगट सिंह, राम प्रसिद्ध संतोषी प्रसाद और देवेश शर्मा एसएसपी मनोज झा के किरदार में नजर आए। इसके अलावा आशुतोष शर्मा ने ठाकुर, गौरव नेगी ने मंजू उस्ताद, दिव्या सागर ने चांदनी राजन, रितु रघुवंशी ने छाया चतुर्वेदी, सुलक्षण जसवाल ने तृप्ता राजन और अभिषेक वर्मा ने बाजी भइया की भूमिका निभाई। सभी कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से नाटक की कहानी को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।