{"_id":"6787c2820ce9410229040e40","slug":"the-work-of-widening-the-circular-road-will-start-soon-the-jam-will-end-shimla-news-c-19-sml1001-472024-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: सर्कुलर रोड चौड़ा करने का कार्य जल्द होगा शुरू, खत्म होगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: सर्कुलर रोड चौड़ा करने का कार्य जल्द होगा शुरू, खत्म होगा जाम
विज्ञापन
संजौली चौक पर दुकानें तोड़ने का कार्य पूरा, अब पहाड़ी की कटिंग कर सर्कुलर रोड का विस्तार करेगा लोक निर्माण विभाग
विस्तार कार्य पर 122 करोड़ रुपये होंगे खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के सर्कुलर रोड को चौड़ा करने के उद्देश्य से संजौली चौक के पास स्थित नगर निगम की आठ दुकानों को तोड़ने का कार्य पूरा हो चुका है। अब सर्कुलर रोड को चौड़ा करने का काम शुरू किया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग ने दुकानदारों को नवंबर में नए परिसर में स्थानांतरित करने के बाद दुकानें तोड़ने का काम शुरू किया था। सड़क को तीन से चार मीटर तक चौड़ा किया जाना है। इससे संजौली क्षेत्र में यातायात जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। लोक निर्माण विभाग जल्द ही डंगे लगाने और पहाड़ी काटने का कार्य शुरू करेगा। सर्कुलर रोड के विस्तार कार्य पर 122 करोड़ रुपये खर्च होंगे। संजौली से आईजीएमसी तक स्मार्ट सिटी मिशन के तहत यह कार्य किया जाएगा।
50 जगह पर चौड़ा होगा सर्कुलर रोड
लोक निर्माण विभाग सर्कुलर रोड को 50 से अधिक स्थानों पर चौड़ा करेगा। इसके लिए पहाड़ी की कटिंग और डंगे लगाने का काम किया जाना है। दो सालों के भीतर इस परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। एमडीआर 66 कार्ट रोड टुटीकंडी से संजौली वाया छोटा शिमला और एमडीआर 67 विक्ट्री टनल से संजौली चौक वाया लक्कड़ बाजार को चौड़ा करने के लिए निजी भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है।
विज्ञापन
कोट
सर्कुलर रोड के विस्तार के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस प्रक्रिया को समय पर संपन्न करवाने के लिए विभाग ने आवश्यक मशीनरी और श्रमिकों की तैनाती कर दी है।
-प्रवीन वर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग