{"_id":"69f36e77ce62bf0cd40f2d3d","slug":"the-women-also-disguised-themselves-as-burglars-in-the-bakery-shimla-news-c-19-sml1002-713919-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बेकरी में भी महिलाएं बन दिया \nथा चोरी की वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बेकरी में भी महिलाएं बन दिया था चोरी की वारदात को अंजाम
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में किया खुला
आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल, पुलिस कर रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। न्यू शिमला में दया राम बॉटल स्टोर का शटर तोड़कर कैश चोरी करने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने इससे पहले न्यू शिमला में ही मास्क पहनकर एक बेकरी में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है।
पुलिस अब इस मामले में भी आरोपियों के खिलाफ आने वाले दिनों में कार्रवाई अमल में लाएगी। आरोपी महिलाओं के कपड़े पहनकर मास्क इसलिए पहनते थे ताकि उनकी पहचान न हो सके लेकिन पुलिस ने तकनीकी पहलुओं और गहन जांच के आधार पर दोनों की पहचान कर ली। इसमें एक आरोपी नाबालिग भी है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता दयाराम निवासी कंगनाधार न्यू शिमला की शिकायत के अनुसार आठ और नौ अप्रैल की रात बॉटल स्टोर का शटर तोड़कर करीब 35,000 नकदी चोरी कर हो गई थी। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जांच शुरू की। इसमें तकनीकी जांच, साक्ष्य संकलन, संदिग्धों की तलाश और अन्य खोजबीन संबंधी कार्रवाई की गई। इसके बाद पुलिस ने इसमें संलिप्त दो आरोपियों को पकड़ा। इसमें एक आरोपी भीष्म सिंह निवासी गांव रोहनाट, जिला सिरमौर और दूसरा आरोपी जुवेनाइल श्रेणी से संबंधित है।
जांच में सामने आया है कि आरोपी चोरी की वारदातों को अंजाम देते समय पहचान छिपाने और पुलिस से बचने के लिए महिलाओं के वेश में रहते थे, जिससे संदेह से बचा जा सके। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि दोनों आरोपी थाना न्यू शिमला के पहले बेकरी में हुई चोरी में भी संलिप्त हैं। इस मामले में भी इनकी संलिप्तता पाए जाने पर इनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसएसपी गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने गहन जांच के बाद चोरी में संलिप्त आरोपियों को पकड़ लिया है। आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा रही है।