फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The way is clear for the construction of Atal Medical University

हिमाचल: अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी के निर्माण का रास्ता साफ, स्थायी परिसर बनाने को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

Fri, 30 Aug 2024 11:12 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 30 Aug 2024 11:12 AM IST
सार

नेरचौक (एएमआरयू) के स्थायी परिसर को बनाने के लिए सुंदरनगर में चिह्नित भूमि को सरकार ने स्वीकृति दे दी है। इसके चलते अब विवि का अपना परिसर बनाने की राह आसान हो गई है। 

विज्ञापन
The way is clear for the construction of Atal Medical University
अटल मेडिकल और अनुसंधान विवि नेरचौक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी नेरचौक (एएमआरयू) के स्थायी परिसर को बनाने के लिए सुंदरनगर में चिह्नित भूमि को सरकार ने स्वीकृति दे दी है। इसके चलते अब विवि का अपना परिसर बनाने की राह आसान हो गई है। एएमआरयू ने स्थायी परिसर निर्माण को लेकर सुंदरनगर के बलग में 130 बीघा भूमि चिह्नित की गई थी। इसके लिए वाइस चांसलर सुरेंद्र कश्यप और रजिस्ट्रार अमर नेगी द्वारा राज्यपाल से मिलकर जमीन की अनुमति जल्द दिलाने का आग्रह किया था।

विज्ञापन


अभी अटल चिकित्सा एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय का संचालन श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक के अस्पताल के परिसर में किया जा रहा है। अपना परिसर न होने के कारण प्रबंधन को संचालन को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मेडिकल यूनिवर्सिटी के लिए बल्ह में ही मेडिकल कॉलेज के नजदीक ढांगू में भूमि चिह्नित की गई थी। सरकार द्वारा इसकी मंजूरी भी प्रदान कर दी गई थी मगर बरसात के कारण काफी जमीन खड्ड में बह गई थी। इसलिए सुंदरनगर के बलग में 130 बीघा भूमि मिलने पर उसे सरकार के पास स्वीकृति के लिए भेजा था। 
विज्ञापन


जल्द निर्माण होगा शुरू : कश्यप
वीसी सुरेंद्र कश्यप ने कहा कि सरकार ने सुंदरनगर में अटल चिकित्सा एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय मंडी स्थित नेरचौक (एएमआरयू) के स्थायी परिसर के निर्माण को भूमि को प्रदेश वन संरक्षण अधिनियम के तहत  मामले को आरंभ करने की स्वीकृति दे दी है। अब आगे की प्रक्रिया जल्द आरंभ की जाएगी। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सबसे पहले प्रशासनिक भवन, लाइब्रेरी व हॉस्टल आवासीय परिसर का निर्माण किया जाएगा। इससे अटल चिकित्सा एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय का कार्य शुरू किया जा सकेगा। अन्य भवन व विभाग उसके बाद नियमित रूप से निर्मित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed