फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The way for Renuka Dam is clear, Forest Ministry gives green signal to its construction

Himachal: रेणुका बांध का रास्ता साफ, वन मंत्रालय ने निर्माण को दी हरी झंडी

Sat, 07 Jun 2025 10:52 AM IST
Krishan Singh योगेन्द्र अग्रवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)
योगेन्द्र अग्रवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Jun 2025 10:52 AM IST
सार

रेणुका बांध  निर्माण को वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की अंतिम मंजूरी मिल गई है। वन मंत्रालय की स्वीकृति मिलने से ही बांध निर्माण के राह आसान दिख रही है। 

विज्ञापन
The way for Renuka Dam is clear, Forest Ministry gives green signal to its construction
रेणुका बांध परियोजना स्थल। - फोटो : संवाद

विस्तार

 रेणुका बांध निर्माण की बड़ी बाधा दूर हो गई है। बांध निर्माण को वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की अंतिम मंजूरी मिल गई है। वन मंत्रालय की स्वीकृति मिलने से ही बांध निर्माण के राह आसान दिख रही है। अब परियोजना के निर्माण में किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं है। शुक्रवार को यह अनुमति प्रदान की गई है। परियोजना प्रबंधन बीते लंबे समय से ही वन मंत्रालय की स्वीकृति मिलने का इंतजार करते आ रहे थे। लंबी जद्दोजहद के बाद मंजूरी मिलते ही बांध निर्माण को लेकर हलचल तेज हो गई है। अब यह परियोजना निर्माण की ओर आसानी से कदम बढ़ा सकेगी।

विज्ञापन

वहीं, राजधानी दिल्ली में भाजपा की सरकार का आना भी रेणुका बांध निर्माण के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है। बीते लंबे समय से यह मसौदा केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की फाइलों में दबा हुआ था। वन मंजूरी मिलते ही जहां परियोजना प्रबंधकों ने राहत की सांस ली है वहीं, बांध निर्माण की भी राहे भी आसान हो गई हैं। रेणुकाजी बांध परियोजना के कार्यकारी महाप्रबंधक ईं. संजीव कुमार ने केंद्रीय वन मंत्रालय की ओर से द्वितीय चरण (फैज-टू) की मंजूरी मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि परियोजना निर्माण की सभी बाधाओं को दूर कर लिया गया है। वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की स्वीकृति मिलना परियोजना निर्माण में बड़ी उपलब्धि है। शीघ्र ही यह परियोजना अब निर्माण की ओर आगे कदम बढ़ाएगी। इसको लेकर आगामी प्रक्रियाओं को भी तेजी से निभाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली की 1.50 करोड़ जनता को मिलेगा 23 क्यूमेकस पानी
रेणुका बांध परियोजना के निर्माण से राजधानी दिल्ली के लोगों को 23 क्यूमेकस पीने के पानी की एकमुश्त आपूर्ति होगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश को 40 मेगावाट विद्युत उत्पादन का भी सीधा लाभ मिलेगा। परियोजना के निर्माण पर करीब 10,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह बीते चार दशकों की तुलना में करीब पांच गुना अधिक है। परियोजना निर्माण की अन्य सभी औपचारिकताओं को पहले ही पूरा कर लिया गया है। केवल वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की मंजूरी मिलने का ही इंतजार था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed