फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The water level suddenly increased in Manali's Goshal nala, temporary bridge including two people flowed away

Flood Manali: मनाली के गोशाल नाले में बहे दोनों किशोरों के शव बरामद

Tue, 16 Aug 2022 12:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली Published by: Krishan Singh Updated Tue, 16 Aug 2022 12:43 PM IST
सार

मनाली के सोलंग स्थित गोशाल नाले में लकड़ी के बने अस्थायी पुल समेत बहे दो किशोरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मंगलवार को प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को ब्यास नदी से बाहर निकाला।

विज्ञापन
The water level suddenly increased in Manali's Goshal nala, temporary bridge  including two people flowed away
गोशाल नाले में अचानक बढ़ा जलस्तर - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मनाली के सोलंग स्थित गोशाल नाले में लकड़ी के बने अस्थायी पुल समेत बहे दो किशोरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मंगलवार को प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को ब्यास नदी से बाहर निकाला। एक किशोर का आधा कटा हुआ शव मिला है। गौरतलब है कि सोमवार को मेले से लौट रहे लोग गोशाल नाले को पार कर रहे थी कि अचानक जल स्तर बढ़ गया। इससे दो किशोर पुल समेत तेज बहाव में बह गए थे। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया लेकिन जलस्तर बहुत ज्यादा होने से सफलता नहीं मिली। मंगलवार सुबह फिर से तलाशी अभियान शुरू हुआ और दोनों के शव नदी से बरामद किए गए। गौरतलब है कि यहां लंबे समय से स्थायी पुल बनाने की बात हो रही है, लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हो पाया है। इसके चलते लोगों को अस्थायी पुल से नाला पार करते समय जान जोखिम में डालनी पड़ रही है।

विज्ञापन


भारी बारिश ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
भारी बारिश से कुल्लू जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। जिले के निरमंड, कुल्लू, मनाली और आनी और बंजार डिवीजन में अभी भी 20 से ज्यादा सड़कें भूस्खलन के कारण बंद पड़ी हैं,। हालांकि लोक निर्माण विभाग भूस्खलन और बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को बहाल करने में जुटा है, लेकिन मार्गों के बंद रहने के कारण लोग कई किलामीटर तक पैदल सफर कर अपने गांव पहुंच रहे हैं। सड़कों के बंद होने के कारण किसानों-बागवानों का सेब और अन्य फसलें भी सड़क तक नहीं पहुंच पा रही हैं। कई बागवानों ने बगीचों में सेब का तुड़ान रोक दिया है। किसान-बागवान आलम चंद, केहर सिंह, योगराज और ठाकुर सिंह का कहना है कि अगर समय रहते सड़कें बहाल नहीं हुई तो सेब पेड़ों में पक जाएगा। इसके कारण उन्हें मंडियों में सेब के अच्छे दाम नहीं मिलेंगे। इससे करोड़ों रुपये का नुकसान भी होगा। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि लोक निर्माण को जल्द बंद सड़कों को बहाल करने के निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता केके शर्मा ने कहा कि सड़कों को बहाल करने का प्रयास जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed