{"_id":"66b0d3a70a8d86b41d00b9cd","slug":"the-train-will-reach-paharpur-from-bhanupalli-in-march-next-year-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: अगले साल मार्च में भानुपल्ली से पहाड़पुर पहुंचेगी ट्रेन, ट्रैक बिछाने के लिए टेंडर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: अगले साल मार्च में भानुपल्ली से पहाड़पुर पहुंचेगी ट्रेन, ट्रैक बिछाने के लिए टेंडर जारी
Tue, 06 Aug 2024 05:00 AM IST
Krishan Singh
सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 06 Aug 2024 05:00 AM IST
सार
शिवाकृति इंटरनेशनल लिमिटेड ने 84 करोड़ का काम 11 फीसदी कम रेट यानी 74 करोड़ रुपये में लिया है। निगम ने जुलाई में टेंडर खोले थे और दो कंपनियों को शॉर्टलिस्ट किया था।
विज्ञापन
रेलवे लाइन(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेल विकास निगम ने भानुपल्ली से बिलासपुर के पहाड़पुर तक अगले साल मार्च तक ट्रेन पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए निगम ने प्रयास तेज कर दिए हैं। पहाड़पुर तक 24 किलोमीटर लंबा ट्रैक बिछाने के लिए रेल विकास निगम ने टेंडर जारी कर दिया है। शिवाकृति इंटरनेशनल लिमिटेड ने 84 करोड़ का काम 11 फीसदी कम रेट यानी 74 करोड़ रुपये में लिया है। निगम ने जुलाई में टेंडर खोले थे और दो कंपनियों को शॉर्टलिस्ट किया था।
विज्ञापन
सोमवार को रेल लाइन के ट्रैक के टेंडर से संबंधित अहम बैठक दिल्ली में हुई। इसमें चार सदस्यों ने टेंडर प्रक्रिया पूरी की। कमेटी में संयुक्त महाप्रबंधक रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) जीवन राम शर्मा, संयुक्त महाप्रबंधक अशफाक हुसैन अंसारी, अतिरिक्त महाप्रबंधक रवि प्रकाश गर्ग और इंजीनियर राकेश सभरवाल शामिल रहे। अधिकारियों के अनुसार भानुपल्ली से पहाड़पुर तक करीब 24 किलोमीटर लंबे ट्रैक को बिछाने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
खास बात यह है कि केंद्र से ट्रेन को मार्च 2025 तक पहाड़पुर पहुंचाने का दबाव है। केंद्र सरकार चाहती है कि मार्च तक ट्रेन की सुविधा लोगों को मिलना शुरू हो। बता दें कि सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण परियोजना भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेललाइन की टनलों में अत्यंत उच्च आवृति का कम्युनिकेशन स्थापित किया जाएगा। इस पर करीब 54 करोड़ खर्च होंगे। सिग्नल और दूरसंचार कार्य के लिए 54 करोड़ का टेंडर निगम ने पहले ही जारी कर दिया है। परियोजना की खास बात होगी कि रेललाइन की टनलों में लाेगों को मोबाइल सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
हर 100 मीटर पर लगेगा सीसीटीवी कैमरा
प्रोजेक्ट की टनलों के अंदर सुरक्षा की दृष्टि से हर 100 मीटर की दूरी पर सीसीटीवी कैमरा लगेगा। वहीं, 70 मीटर की दूरी पर पीए सिस्टम स्पीकर लगाए जाएंगे। वॉकी टॉकी सेट, इमरजेंसी टेलीफोन, मेंटेनेंस टेलीफोन भी लगाए जाएंगे।