फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   the tragic tale of this unique polling booth

इस पोलिंग बूथ की सच्चाई है दर्दनाक

Fri, 25 Apr 2014 06:37 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, धर्मशाला
बयूरो/ अमर उजाला, धर्मशाला Updated Fri, 25 Apr 2014 06:37 PM IST
विज्ञापन
the tragic tale of this unique polling booth

कांगड़ा जिले में पौंग बांध के टापू पर बसे विस्थापितों की कहानी किसी दुखांत फिल्म से कम नहीं है। 7 मई का दिन करीब आ रहा है, लेकिन टापू के 28 परिवारों के 175 बाशिंदों की आंखों में कोई सपना नहीं।

विज्ञापन


45 साल के लंबे संघर्ष, घुटन, शोषण, उपेक्षा से बाहर निकलने की सारी उम्मीदें अब इस टापू में कैद होकर रह गई हैं।

चुनाव आयोग टापू में एक बार फिर पोलिंग बूथ स्थापित करने में जुट गया है, लेकिन विस्थापितों को पता है कि सबसे बड़े लोकतंत्र का यह उत्सव उनकी जिंदगी में कोई खुशियां लेकर नहीं आने वाला।
विज्ञापन

339 गांव उजड़ गए

the tragic tale of this unique polling booth

इन परिवारों की कहानी सच में दर्दनाक है। 1970 में पौंग बांध बना था ताकि प्यासे राजस्थान को नहरों के जरिए पानी दिया जा सके। तब करीब 20 हजार से ज्यादा परिवार यहां से पलायन के लिए मजबूर हुए थे।

कुल 339 गांव पौंग बांध में जलमग्न हो गए। विस्थापितों को राजस्थान सरकार के साथ-साथ केंद्र और हिमाचल की सरकार ने तमाम वादे किए थे। राजस्थान सरकार ने 15000 पात्र परिवारों में केवल दस हजार परिवारों को स्थापित किया। बाकी के लिए हाथ खड़े कर दिए।

आज भी 5000 से ज्यादा परिवार राजस्थान में मुआवजे के लिए दर-दर भटक रहे हैं। हिमाचल सरकार के पास भी इन विस्थापितों का दुख, दर्द, यातना को दूर करने की कोई ठोस नीति नहीं है। न हिमाचल के नेता राजस्थान सरकार पर अपने विस्थापितों के लिए दबाव बना पाए।

'दी लॉस्ट रूट्स' में दिखा दर्द

the tragic tale of this unique polling booth

1971 में जब पौंग बांध में पानी भरने लगा तो कुठेड़ा गांव के लोग ऊंचे टापू पर आकर बस गए। पौंग बांध के निर्माण के लिए बीबीएमबी ने बड़े पैमाने पर जमीन का अधिग्रहण किया।

चंद दीगर टापुओं में से कुठेड़ा ही एकमात्र टापू है जिस पर 28 परिवारों ने अपनी जमीन छोड़ने से इंकार कर दिया। वजह, राजस्थान सरकार ने उन्हें न बसने की जमीन दी न मुआवजा। हिमाचल में भी उन्हें कोई जगह नहीं मिली। 1971 में उन्हें जो मुआवजा मिला उससे वह खेती योग्य जमीन भी नहीं खरीद नहीं सकते थे।

उनकी अपनी बेशकीमती हरी भरी जमीन को पहले ही बांध ने लील लिया था। वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र राजन ने कुठेड़ा टापू पर दी लॉस्ट रूट्स नाम की डाक्युमेंट्री फिल्म तैयार की है जो यू ट्यूब पर मौजूद है।

विज्ञापन

न बिजली है न पानी

the tragic tale of this unique polling booth

राजन कहते हैं अब कुठेड़ा टापू पर रहने वाले 28 परिवारों का टापू की जमीन पर मालिकाना हक भी नहीं रह गया है। फिर 45 साल से टापू पर रह रहे ये विस्थापित आखिर कहां जाएं। वे अपने वजूद, पहचान और खोयी हुई जड़ों की तलाश में जूझ रहे हैं। संविधान में दर्ज मौलिक अधिकार उनके लिए मायने नहीं रखते।

जीवन की मूलभूत सुविधाओं से वे पूरी तरह वंचित हैं। यहां न बिजली है न पानी और न स्कूल व डिस्पेंसरी या कोई दुकान। यहां का हर व्यक्ति सरकार से नाराज है। हरनाम सिंह कहते हैं चुनाव के वक्त नेता नाव से वोट मांगने आ जाते हैं और झूठे वायदे कर लौट जाते हैं।

टापू के 126 वोटर यह सोच कर बार-बार अपने वोट का प्रयोग करते हैं कि कभी तो उनकी सुनी जाएगी। सुजान सिंह पठानिया फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक और हिमाचल सरकार में कृषि मंत्री हैं। कुठेड़ा के लोगों ने अपने नेता से सोलर लाइट की मांग की थी जो आज तक पूरी नहीं हुई।

न मेधा पाटेकर यहां आईं और न केजरीवाल

the tragic tale of this unique polling booth

पौंग बांध विस्थापितों की आवाज बुलंद करने न आज तक मेधा पाटेकर यहां आईं और न केजरीवाल। हिमाचल सरकार मानती है कि अब कुठेड़ा टापू की जमीन पर हिमाचल सरकार का कोई हक नहीं। फिर विकास कैसे हो? कुठेड़ावासी भी भारत के नागरिक हैं। उन्हें वोट देने का अधिकार है। टापू पर तीसरी बार बूथ बनाया जा रहा है।

सवाल यह है कि वे किसे और क्यों वोट दें? आखिर वे अपना कीमती वोट क्यों बर्बाद करें। यहां के लोगों के वोटर आई कार्ड बने हैं। आधार कार्ड बने हुए हैं। राशन कार्ड भी बने हैं। टापू पर बसा कुठेड़ा गांव पंचायती राज अधिनियम के तहत बाड़ी ग्राम पंचायत का एक वार्ड है।

लेकिन किसी तरह की विकास योजनाओं पर आज तक काम नहीं हुआ। मनरेगा योजना से भी लोग वंचित हैं। यहां कोई जॉब कार्ड होल्डर नहीं हैं। रोजी रोटी कमाने का जरिया केवल मात्र टापू की जमीन पर खेतीबाड़ी और बांध में मछली पकड़ना है।

उम्मीद, शायद इस बार कुछ मिले

the tragic tale of this unique polling booth

लोग कहते हैं अगर हिमाचल सरकार की इच्छा शक्ति हो तो वह टापू पर मूलभूत सुविधाएं जुटा सकती है। अगर भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) 45 साल से कुठेड़ा टापू पर 28 परिवारों को स्थायी रूप से बसे रहने के लिए राजी हो सकती तो बोर्ड को टापू पर जीवन की बुनियादी सुविधाओं के सृजन से इनकार क्यों होगा।

सरकार चाहे तो गैर सरकारी संस्थाओं के जरिए भी यहां विकास कार्य शुरू कर सकती है। लेकिन हिमाचल सरकार के सभी मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों और विधायकों को कुठेड़ावासियों के प्रति नजरिया अत्यंत संवेदनहीन रहा है।

फिर भी कुठेड़ा वाले वोट देंगे। इस उम्मीद के साथ कि शायद इस बार उनका वोट अपनी ताकत दिखाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed