{"_id":"5db068dd8ebc3e93da7899fe","slug":"the-teacher-reached-school-after-drinking-alcohol-in-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी नहीं मिली तो शराब पीकर स्कूल पहुंच गया शिक्षक, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी नहीं मिली तो शराब पीकर स्कूल पहुंच गया शिक्षक, पढ़ें पूरा मामला
Wed, 23 Oct 2019 08:21 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 23 Oct 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
एक स्कूल में मुख्याध्यापक ने शिक्षक को छुट्टी नहीं दी तो शिक्षक शराब पीकर पहुंच गया। इस दौरान शिक्षक ने स्कूल के मुख्य गेट पर जमकर लातें बरसाईं। इसके बाद स्कूल प्रिंसिपल ने पुलिस को बुला लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शिक्षक से पूछताछ की और मेडिकल भी करवाया। पुलिस थाना धर्मशाला के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शराब के नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक को पकड़ा था। उसका मेडिकल करवा कर रिपोर्ट संबंधित विभाग को दे दी है। फिलहाल मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन