फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The tank of KNH's oxygen plant collapsed

Shimla News: केएनच के ऑक्सीजन प्लांट का डंगा दरका

Fri, 09 Aug 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
The tank of KNH's oxygen plant collapsed
आईसीयू समेत वार्डों में होती है सप्लाई
विज्ञापन

अस्पताल में दाखिल हैैं दर्जनों मासूम और प्रसुता महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट खतरे की जद में आ गया है। प्लांट के नीचे लगे डंगे में दरारें आ गई हैं। इस वजह से ऑक्सीजन प्लांट के गिरने का खतरा पैदा हो गया है।

कोरोनाकाल में कमला नेहरू अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया था। अस्पताल में दाखिल मरीजों के लिए यह लाभकारी साबित हो रहा है। इसी प्लांट से ही पूरे अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई की जाती है। लेकिन भारी बारिश के कारण प्लांट के नीचे लगे डंगे में दरारें आ गई हैं। इन दरारों की वजह से प्लांट को खतरा पैदा हो गया है। बताया जा रहा है आला अधिकारियों के पास जब यह सूचना मिली तो मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ने निरीक्षण किया। बारिश खत्म होने के बाद इसमें सुरक्षा दीवार लगाई जाएगी। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुभाष चौहान ने इसकी पुष्टि की है। केएनएच के आईसीयू में 24 घंटे सातों दिन करीब पांच से सात बच्चे दाखिल रहते हैं।
विज्ञापन



दुकानें खाली करवाने को दिए निर्देश
प्लांट के नीचे की तरफ काफी दुकानें है। इसकी सूचना जब एमसी को मिली तो उन्होंने संचालकों को दुकानें खाली करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि शुक्रवार सुबह यह दुकानें अन्य दिनों की तरह चलती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article