फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The sword of arrest hangs on the former secretary of the commission, Vigilance investigates Tej

HPSSC Paper Leak Case: आयोग के पूर्व सचिव पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, विजिलेंस ने तेज की जांच

Sat, 25 Feb 2023 11:09 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Feb 2023 11:09 AM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के पूर्व सचिव एवं एचएएस अधिकारी डॉ. जितेंद्र कंवर के खिलाफ सरकार से अभियोजन को मंजूरी मिलने के बाद विजिलेंस ने जांच तेज कर दी है। 

विज्ञापन
The sword of arrest hangs on the former secretary of the commission, Vigilance investigates Tej
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के पूर्व सचिव एवं एचएएस अधिकारी डॉ. जितेंद्र कंवर के खिलाफ सरकार से अभियोजन को मंजूरी मिलने के बाद विजिलेंस ने जांच तेज कर दी है। अब विजिलेंस पूर्व सचिव को आरोपी के तौर पर पूछताछ के लिए विजिलेंस थाना में तलब करेगी। जांच में सहयोग न करने पर विजिलेंस उन्हें गिरफ्तार भी कर सकती है। विजिलेंस पूर्व में संबंधित एचएएस अधिकारी का मोबाइल फोन, लैपटॉप समेत कंप्यूटर की हार्ड डिस्क को अपने कब्जे में ले चुकी है।

विज्ञापन


एफएसएल से इन इलेक्ट्रिॉनिक उपकरणों की जांच रिपोर्ट भी विजिलेंस के पास पहुंच गई है। विजिलेंस लैब से आई रिपोर्ट की बारीकी से पड़ताल कर रही है। जेओए आईटी मामले में विजिलेंस ने आयोग की गोपनीय शाखा की वरिष्ठ सहायक उमा आजाद को मुख्य आरोपी बनाकर सात अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। चूंकि, भर्ती परीक्षाओं के आवेदन की छंटनी, प्रश्नपत्रों की प्रिंटिंग और छंटनी परीक्षाओं के संचालन व स्ट्रांग रूम की देखरेख का जिम्मा आयोग के सचिव के पास ही रहता था।
विज्ञापन


इसके चलते पेपर लीक मामले में पूर्व सचिव की बड़ी लापरवाही उजागर हुई थी। साथ ही जेओए आईटी के अलाव कंप्यूटर ऑपरेटर और जूनियर ऑडिटर का पेपर भी लीक हो चुका है। अभियोजन की मंजूरी मिलने के बाद पेपर लीक मामले में अब विजिलेंस अनुपूरक चार्जशीट जल्द हमीरपुर न्यायालय में पेश करेगी। उधर, विजिलेंस की एएसपी रेणू शर्मा ने बताया कि आयोग के पूर्व सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर को पेपर लीक मामले में पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। परिस्थितियों को देखते हुए आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed