फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The state's first elevated junction will be built in Bindravani of Mandi, two four lanes will meet each other

Himachal News: मंडी के बिंद्रावणी में बनेगा प्रदेश का पहला एलिवेटेड जंक्शन, दो फोरलेन आपस में मिलेंगे

Mon, 01 Sep 2025 03:27 PM IST
Krishan Singh राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 Sep 2025 03:27 PM IST
सार

 मंडी में एलिवेटेड जंक्शन बनेगा। इसका कार्य मंडी के समीप बिंद्रावणी में शुरू हो गया है। पठानकोट-मंडी फाेरलेन बिंद्रावणी में किरतपुर-मनाली फाेरलेन से जुड़ेगा।

विज्ञापन
The state's first elevated junction will be built in Bindravani of Mandi, two four lanes will meet each other
बिंद्रावणी में बनेगा प्रदेश का पहला एलिवेटेड जंक्शन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल में पहली बार मंडी में एलिवेटेड जंक्शन बनेगा। इसका कार्य मंडी के समीप बिंद्रावणी में शुरू हो गया है। पठानकोट-मंडी फाेरलेन बिंद्रावणी में किरतपुर-मनाली फाेरलेन से जुड़ेगा। इसी के चलते बिंद्रावणी में जंक्शन बनेगा। यहां यातायात को सुगम बनाने के लिए एलिवेटेड जंक्शन बनेगा। यह मौजूदा फोरलेन से करीब सात मीटर ऊपर होगा। यहां गोल चक्कर बनाया जाएगा। एक साथ दो फोरलेन आपस में जुड़ने से यहां यातायात दबाव अधिक रहेगा। इसी के साथ वाहनों को सही दिशा में जाने में दिक्कतें रहेंगी। इसी को ध्यान में रखते हुए यहां एलिवेटेड जंक्शन बनाया जा रहा है। इस तरह जंक्शन फिलहाल हिमाचल में नहीं है। किरतपुर-मनाली फोरलेन पर वाहनों का दबाव अधिक रहता है। इसी के साथ पठानकोट-मंडी फोरलेन पर भी वाहनों अधिक संख्या में चलते हैं। इन्हें इस एलिवेटेड जंक्शन के जरिये आसानी से क्रॉस करवाया जाएगा।

विज्ञापन

जंक्शन बनने के कारण यहां एक साथ कई दिशाओं में अलग-अलग वाहनों को जाने के लिए रास्ता होगा। इस राउंउ अबाउट में कुल पांच रैंप होंगे। जबकि दो स्लिप रोड होंगे। यह राउंड अबाउट ब्यास नदी में बनने वाले मेजर पुल से जुड़ेगा। इसी के साथ आगे दो छोटे पुल भी होंगे और 1.8 किमी लंबा फोरलेन बनेगा। टनल से जुड़कर यह सीधे बिजनी पहुंचेगा। बता दें कि बिजनी-मंडी कुल 5.357 किलोमीटर लंबे प्रोजेक्ट पर 971.99 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें 3.5 किलोमीटर लंबी टनल भी बनाई जा रही है। एक बड़ा और दो छोटे पुल भी बनाए जाएंगे। वर्ष 2027 के आखिर तक इस प्रोजेक्ट के पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रोजेक्ट के बनने के बाद जोगिंद्रनगर की तरफ से आ रहा यातायात सीधे टनल से होकर बिंद्रावणी पहुंचेगा। यहां से मनाली और चंडीगढ़ का रुख किया जा सकेगा। इससे मंडी शहर पर यातायात का बोझ कम होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गोल चक्कर में इस तरह होंगे रैंप और स्लिप रोड
रैंप-1 मंडी टाउन और नेर चौक से पठानकोट की ओर जाने वाला रास्ता।
रैंप-2 पठानकोट से मनाली जाने वाला रास्ता।
रैंप 3 व 4 मनाली से मंडी टाउन की ओर जाने वाला रास्ता।
रैंप-5 पठानकोट से नेर चौक की ओर जाने वाला रास्ता।
स्लिप रोड-1 मंडी टाउन से मनाली जाने वाला स्लिप रोड।
स्लिप रोड-2 मनाली से मंडी टाउन की ओर जाने वाला स्लिप रोड।

विज्ञापन

यह होता है एलिवेटेड जंक्शन
एलिवेटेड जंक्शन एक ऐसा चौराहा होता है जहां सड़क या रेलवे लाइन को जमीन के स्तर से ऊपर उठाकर बनाया जाता है, ताकि यातायात सुगम हो सके और जाम या टकराव से बचा जा सके। यह पुल या संरचना के रूप में होता है, जिससे विभिन्न दिशाओं से आने वाले वाहन बिना किसी रूकावट के एक-दूसरे को पार कर सकते हैं।

बिजनी-मंडी परियोजना का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। यातायात सुगम बनाने के लिए बिंद्रावणी में एलिवेटेड जंक्शन बनाया जा रहा है। इस तरह का एलिवेटेड जंक्शन फिलहाल हिमाचल में नहीं है। यहां पहली बार बनाया जा रहा है। -वरुण चारी, परियोजना निदेशक, एनएचएआई मंडी इकाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed