फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The state govt signed a Memorandum of Understanding with UNESCO for education reforms

Himachal: शिक्षा सुधारों के लिए सरकार ने सीएम की उपस्थिति में यूनेस्को के साथ समझौता ज्ञापन किया हस्ताक्षरित

Wed, 26 Mar 2025 05:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 26 Mar 2025 05:58 PM IST
सार

प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रदेश सरकार ने संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

विज्ञापन
The state govt signed a Memorandum of Understanding with UNESCO for education reforms
प्रदेश सरकार ने यूनेस्को के साथ समझौता ज्ञापन किया हस्ताक्षरित। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रदेश सरकार ने संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति में राज्य सरकार की ओर से शिक्षा सचिव राकेश कंवर और संगठन की ओर से यूनेस्को निदेशक एवं प्रतिनिधि टिम कर्टिस तथा चीफ ऑफ एजुकेशन प्रोग्राम स्पेशलिस्ट जॉयस पोआन ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत यूनेस्को हिमाचल को शिक्षा क्षेत्र के आधुनिकीकरण में सहायता प्रदान करेगा जिसके अंतर्गत प्रदेश में शिक्षा पद्धतियों के सुदृढ़ीकरण, पाठ्यक्रम, शिक्षकों के प्रशिक्षण, मूल्यांकन प्रणाली तथा विद्यार्थियों को 21वीं सदी के कौशल में निपुण करने सहित उनमें रचनात्मकता, सहयोग और संचार जैसी क्षमताएं विकसित की जाएंगी। शिक्षा को समावेशी, सतत् और भविष्योन्मुखी बनाया जाएगा।

विज्ञापन


समझौता ज्ञापन के तहत ग्रीन एजुकेशन पहल पर विशेष बल देते हुए पर्यावरण के बारे में जागरुकता और सतत विकास को एकीकृत कर विद्यालयों के पाठ्यक्रमों में शामिल किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को पर्यावरण संबंधी चुनौतियों से निपटने का कौशल मिले। इसके अतिरिक्त खेलों का समावेश कर विद्यार्थियों को नैतिक मूल्य आधारित शिक्षा प्रदान कर उनका समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा।  मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार डिजिटल लर्निंग का विस्तार करते हुए सरकारी स्कूलों को स्मार्ट स्कूलों में बदल रही है और प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। प्रदेश सरकार ने पिछले दो वर्षों के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में अनेक सुधारात्मक कदम उठाए हैं जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए प्रदेश सरकार द्वारा यूनेस्को के साथ किए गए समझौता ज्ञापन को इंगित करते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि सरकार भविष्य आधारित कौशल और वैश्विक स्तर की शिक्षा सुनिश्चित करने के प्रति प्रमुखता से कार्य कर रही है। निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अमरजीत शर्मा और निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा आशिष कोहली तथा अन्य गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित थे। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने समग्र शिक्षा की त्रैमासिक पत्रिका संभव का किया शुभारंभ
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को राज्य सचिवालय में समग्र शिक्षा हिमाचल की त्रैमासिक पत्रिका संभव का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने समग्र शिक्षा हिमाचल को इस सार्थक पहल के लिए बधाई दी और कहा कि यह पत्रिका शिक्षा के क्षेत्र में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों और उपलब्धियों को दर्शाने का सशक्त माध्यम बनेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि संभव प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। संभव के माध्यम से समग्र शिक्षा के तहत आयोजित की जाने वाली कार्यशालाओं, सेमिनारों और अन्य कार्यक्रमों की जानकारी शिक्षकों और छात्रों तक पहुंचाई जाएगी। यह न केवल शिक्षकों को शिक्षण तकनीकों और नवीन शिक्षण पद्धतियों से अवगत कराएगी, बल्कि छात्रों को भी विभिन्न शैक्षणिक अवसरों की जानकारी प्रदान करेगी। इसके अतिरिक्त, पत्रिका में शिक्षा क्षेत्र में हो रहे नवाचारों, उत्कृष्ट शिक्षण प्रक्रियाओं और प्रेरणादायक कहानियों को भी प्रमुखता दी जाएगी। यह शिक्षकों को अपनी शिक्षण पद्धतियों में सुधार लाने के लिए नए विचार और दृष्टिकोण प्रदान करेगी। समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा ने कहा कि संभव पत्रिका प्रदेश के शिक्षा जगत को एक नई दिशा देने वाली पहल है। इससे शिक्षकों को प्रदेश में हो रहे शैक्षिक नवाचारों की जानकारी मिलेगी और वे अपने विद्यालयों में इसे लागू कर सकेंगे। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, शिक्षा सचिव राकेश कंवर, उच्च शिक्षा निदेशक डा. अमरजीत शर्मा, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक आशीष कोहली सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed