{"_id":"5f623213f047e1063506f8d0","slug":"the-slogan-of-feminism-made-by-making-women-oriented-films-kangana","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला प्रधान फिल्में बनाकर दिया नारीवाद का नारा: कंगना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला प्रधान फिल्में बनाकर दिया नारीवाद का नारा: कंगना
Wed, 16 Sep 2020 09:11 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल/मनाली (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल/मनाली (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 16 Sep 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत ने लगातार दूसरे दिन भी जया बच्चन पर निशाना साधा है। कंगना ने कहा है कि जया बच्चन थाली के नाम पर बॉलीवुड ने उन्हें दो मिनट का रोल और एक आइटम सांग थमाया, जबकि उन्होंने महिला प्रधान फिल्में बनाकर बॉलीवुड को नारीवाद का नारा दिया है। 4 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को मर्डर बताकर सुर्खियों में रही कंगना ने बॉलीवुड की गंदगी को साफ करने की मुहिम छेड़ रखी है।
विज्ञापन
कंगना की इस मुहिम पर बॉलीवुड भी दो हिस्सों में बंट गया है। जहां सांसद रवि किशन ने उनका बचाव किया है तो सांसद जया बच्चन, हेमा मालिनी, सोनम कपूर, मनोज वाजपेयी, स्वरा भास्कर, तापसी पन्नू और उर्मिला मातोंडकर ने कंगना का नाम लिए बगैर उन पर बॉलीवुड को बदनाम करने का आरोप लगाया है। कंगना पिछले छह माह से मनाली में है। इस माह पांच दिन के लिए वे मुंबई गई थीं।
विज्ञापन