{"_id":"5e690d3a8ebc3eeb5300fa3a","slug":"the-ruling-party-will-take-an-aggressive-stand-on-the-opposition-directives-issued-to-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्ष पर आक्रामक रुख अपनाएगा सत्ता पक्ष, विधायकों को जारी किए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्ष पर आक्रामक रुख अपनाएगा सत्ता पक्ष, विधायकों को जारी किए निर्देश
Wed, 11 Mar 2020 10:28 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 11 Mar 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
नेता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्तारूढ़ दल भाजपा विपक्षी कांग्रेस के खिलाफ आक्रामक रुख रखेगी। सदन के नेता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह तय किया गया। सीएम जयराम ठाकुर ने सभी मंत्रियों और विधायकों को इस बारे में निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
गुरुवार को सदन की बैठक के बाद सीएम जयराम ठाकुर ने भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई। इसमें विभिन्न मसलों पर चर्चा की। इस बैठक में प्रश्नकाल के दौरान मंत्रियों को ठीक से निर्देश जारी करने और विधायकों की ओर से पूछे जाने वाले सवालों पर चर्चा हुई। बजट पर चर्चा में अपने वक्तव्य में किसे किस तरह की बात करनी है इस संबंध में भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
राज्यसभा के लिए आज या कल होगा नामांकन
राज्यसभा के सदस्य पद के लिए गुरुवार या शुक्रवार को नामांकन होगा। नामांकन की अंतिम तिथि 13 मार्च है। इस बारे में हाईकमान से नाम फ ाइनल होने का इंतजार है।
विज्ञापन