फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The road at Baluganj crossing will be five meters wide, providing relief from traffic jams.

Shimla News: बालुगंज क्राॅसिंग में पांच मीटर चौड़ी होगी सड़क, जाम से राहत

Mon, 25 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The road at Baluganj crossing will be five meters wide, providing relief from traffic jams.
पहाड़ी खिसकने से अगस्त 2024 में बंद हो गई थी बालुगंज-चौड़ा मैदान सड़क, क्राॅसिंग- बालुगंज सड़क पर भी प्रभावित रहा था यातायात
विज्ञापन

रॉक बोल्ट तकनीक से पहाड़ी स्थिर कर अब सड़क की चौड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के बालुगंज क्राॅसिंग में भारी बरसात के कारण अगस्त 2024 में पूरी पहाड़ी के एडवांस स्टडीज से खिसक कर सड़क पर आने से बंद हुई सड़क को बहाल करने के बाद अब इसे पांच मीटर चौड़ा किया जाएगा। इससे अब बालुगंज क्रॉसिंग में बालुगंज की से आने-जाने वाली गाड़ियों से जाम लगने की संभावनाएं कम हो जाएगी।
लोक निर्माण विभाग क्राॅसिंग के पास कार्य पूरा करने में लगा है। अब क्राॅसिंग से यह सड़क डबल लेन बना दी है। इस सप्ताह यह कार्य पूरा हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग के सामने एडवांस्ड स्टडी के नीचे से गुजर रही बालुगंज-चौड़ा मैदान सड़क से धंसी पूरी पहाड़ी के बाद बालुगंज-चौड़ा मैदान और बालुगंज क्राॅसिंग से बालुगंज जाने वाली दो सड़कों को बहाल करने और इसे सुरक्षित बनाने की बड़ी चुनौती थी। विभाग ने रॉक बोल्ट तकनीक का उपयोग कर खिसकी पहाड़ी को स्थिर बनाने का कार्य पूरा किया और अब क्राॅसिंग से बालुगंज की ओर जाने वाली सड़क को पहले की तुलना में पांच मीटर तक चौड़ी कर दोनों ओर से आने वाले ट्रैफिक को संचालित करने के लिए तैयार किया जा रहा है। अब यह कार्य अंतिम चरणों में पहुंच चुका है।
विज्ञापन

विभाग जल्द इस कार्य को पूरा कर यहां से नियमित रूप से ट्रैफिक संचालित कर देगा। अभी सड़क को चौड़ा करने और इसकी सोलिंग तथा टारिंग का कार्य चल रहा है। इसी सप्ताह लोक निर्माण विभाग इस कार्य को पूरा कर देगा। लोक निर्माण विभाग के डिविजन तीन के अधिशासी अभियंता प्रवीण वर्मा ने माना कि इसी सप्ताह चौक से बालुगंज की ओर जाने वाली सड़क को चौड़ा कर इसकी टारिंग का कार्य भी पूरा कर दिया जाएगा। बालुगंज-चौड़ा मैदान दोनों सड़कों को भी सुरिक्षत बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरम्मत कार्य पर साढ़े छह करोड़ खर्च
बालुगंज क्राॅसिंग में 6.5 करोड़ रुपये से अधिक की राशि को खर्च कर पहाड़ी को खिसकने से बचाने के लिए स्टेबलाइजेशन का कार्य किया है। इसमें बालुगंज-चौड़ा मैदान और क्राॅसिंग से बालुगंज की ओर जाने वाली दोनों सड़कों को बहाल कर इसे वाहनों और पैदल आने जाने वाले लोगों के लिए सुरिक्षत बनाने का कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article