फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The rise of Jupiter will pave the way for auspicious activities, and the market will gain momentum.

Shimla News: गुरु उदय से खुलेगा मांगलिक कार्यों का रास्ता, बाजार पकड़ेगा रफ्तार

Sat, 08 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The rise of Jupiter will pave the way for auspicious activities, and the market will gain momentum.
विवाह से लेकर गृह प्रवेश के शुभ कार्यों के शुरू होने से बाजार में फिर बढ़ेगी खरीदारी, गुरु अस्त होने पर नहीं होते शुभ कार्य
विज्ञापन

25 दिन से अस्त चल रहे थे देव गुरु बृहस्पति
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। देवगुरु बृहस्पति के 25 दिन बाद उदय होने के साथ ही मांगलिक कार्यों पर लगी रोक 9 अगस्त से समाप्त होने जा रही है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार गुरु के उदय होते ही विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, यज्ञोपवीत समेत कई शुभ कार्यों के आयोजन का रास्ता साफ हो जाएगा। इसका असर राजधानी के बाजारों से लेकर होटल, बैंक्वेट हॉल, फूल विक्रेताओं और पर्यटन कारोबार पर भी देखने को मिल सकता है।

खासकर मालरोड, लोअर बाजार और उपनगरों के बाजारों में खरीदारी बढ़ने से छोटे-बड़े कारोबारियों को फायदा मिलने की उम्मीद है। शादी समारोहों के लिए फूलों और सजावटी सामान की मांग भी बढ़ सकती है। देवगुरु बृहस्पति के अस्त होने के कारण 15 जुलाई से 9 अगस्त तक विवाह सहित कई मांगलिक कार्यों पर विराम लगा हुआ था। इस दौरान शादी समारोहों से जुड़े कारोबार में भी अपेक्षाकृत कमी रही। अब देवगुरु के उदय के साथ ही शहर में शादी समारोहों की तैयारियां तेज हो गई हैं। लोअर बाजार के कपड़ा कारोबारी ओम प्रकाश ने बताया कि विवाह सीजन शुरू होते ही दूल्हा-दुल्हन के परिधानों सहित अन्य सूटों की मांग बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, मिडिल बाजार स्थित गहना कारोबारी राकेश सोनी ने बताया कि गुरु के अस्त रहने के दौरान गहनों की मांग न के बराबर रही। अब गहनों की खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article