फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The restaurant in the university campus has been vacant for 16 months

Shimla News: विवि परिसर में 16 माह से खाली पड़ा है रेस्तरां

Wed, 14 May 2025 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
The restaurant in the university campus has been vacant for 16 months
अब तक करीब आठ लाख की आय का हो चुका नुकसान
विज्ञापन

परिसर में शिक्षकों, गैर शिक्षक कर्मचारियों और छात्रों को नहीं बैठ कर जल-पान की सुविधा
हपुटवा ने रेस्तरां जल्द खोलने की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय परिसर में पूर्व कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार के कार्यकाल में खुला रेस्तरां 16 माह से बंद है। रेस्तरां के बंद होने से विवि को औसतन हर माह किराये के रूप में होने वाली करीब 50,000 रुपये की आय से हाथ धोना पड़ा है। आर्थिक नुकसान के अलावा विवि परिसर में शिक्षक और गैर शिक्षक व छात्रों को बैठ कर खाना खाने के लिए उपयुक्त स्थान नहीं रह गया है।

आर्थिक तंगी की रोना रो रहे विश्वविद्यालय ने अभी तक रेस्तरां को किसी को किराये पर देकर संचालित करने पर फैसला नहीं किया है। विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ हपुटवा ने विवि प्रशासन से पुस्तकालय के सामने बने रेस्तरां को जल्द खोलने की मांग की है। हपुटवा के अध्यक्ष प्रो. नीतिन व्यास की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी की बैठक में विवि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। प्रो. नीतिन ने कहा कि 16 माह पहले 47,000 से 1,00,000 किराया किए जाने के कारण रेस्तरां का संचालन बंद हो गय। उन्होंने कहा कि आठ माह से खाली रेस्तरां से विवि को करीब आठ लाख की आमदनी का नुकसान हुआ है। शिक्षक संघ हपुटवा के उपाध्यक्ष डॉ. योगराज , महासचिव डॉ. अंकुश , सहसचिव डॉ. अंजलि, कोषाध्यक्ष डॉ. राम, डॉ. गौरव, डॉ. अनिल व महासचिव डाॅ. अंकुश ने विवि प्रशासन से मांग की है कि रेस्तरां को जल्द किराये पर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed