फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The reorganization of education directorates will not affect the promotion of any teacher

Himachal: शिक्षा निदेशालयों के पुनर्गठन से किसी भी अध्यापक की प्रमोशन पर नहीं पड़ेगा असर

Mon, 03 Mar 2025 05:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 03 Mar 2025 05:40 PM IST
सार

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के प्रयास किए जा रहे हैं और इसी दिशा में निरंतर कदम उठाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
The reorganization of education directorates will not affect the promotion of any teacher
हिमाचल शिक्षा निदेशालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा विभाग के प्रस्तावित निदेशालयों के पुनर्गठन से किसी भी अध्यापक के प्रमोशन अवसरों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के प्रयास किए जा रहे हैं और इसी दिशा में निरंतर कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार गांवों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग शिक्षकों की उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर रहा है और उन पर कार्यवाही भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित शिक्षा निदेशालयों के पुनर्गठन में विद्यार्थियों के साथ-साथ सभी शिक्षकों के हितों का ख्याल रखा जाएगा। प्रदेश में कार्यरत सभी अध्यापक गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने में शिक्षा विभाग के लिए रीढ़ की हड्डी हैं और सभी के सहयोग से शिक्षा विभाग में सकारात्मक बदलाव संभव होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed