फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The plan to cut the tickets of three ministers in the himachal caused a stir

चर्चाओं का बाजार गर्म: हिमाचल में तीन मंत्रियों के टिकट काटने की योजना से हड़कंप

Mon, 02 May 2022 10:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 May 2022 10:08 PM IST
सार

किसका टिकट कट रहा है, सोमवार को इस बारे में दिन भर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। हाईकमान तीन मंत्रियों के अलावा एक तिहाई विधायकों के भी टिकट काटने की तैयारी में है। इनके खिलाफ जनता में खासी नाराजगी है। 

विज्ञापन
The plan to cut the tickets of three ministers in the himachal caused a stir
हिमाचल भाजपा कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा हाईकमान की हिमाचल प्रदेश में तीन मंत्रियों के टिकट काटने की योजना से हड़कंप मच गया है। किसका टिकट कट रहा है, सोमवार को इस बारे में दिन भर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। हाईकमान तीन मंत्रियों के अलावा एक तिहाई विधायकों के भी टिकट काटने की तैयारी में है। इनके खिलाफ जनता में खासी नाराजगी है। पिछले चार महीने में भाजपा के दो आंतरिक सर्वेक्षण को इसके लिए आधार बनाया गया है। हालांकि, इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी हिमाचल दौरे के दौरान चेतावनी दे चुके हैं कि किसी का भी टिकट पक्का नहीं है। उन्होंने दोटूक कहा था कि 15 फीसदी विधायकों के टिकट यूपी और उत्तराखंड में भी कटे हैं। उन्होंने हिमाचल में भी इस संभावना से इंकार नहीं किया था। अब भाजपा के दो सर्वेक्षणों के बाद केंद्रीय नेतृत्व के टिकट काटने का मन बना लेने से मंत्रियों और विधायकों की चिंता बढ़ गई है। 

विज्ञापन


दो चुनाव हारने वालों को टिकट न देने पर विचार से भी नई बहस 
चुनाव हारने वाले दो नेताओं को भी टिकट नहीं देने से भी यह बहस छिड़ी है कि ये नेता कौन हैं। पिछली बार बडे़ नेताओं में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, तत्कालीन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती जैसे दिग्गज नेता भी चुनाव हार गए थे। ऐसे में हाईकमान का इशारा किसकी ओर है। इस बारे में भी चर्चा होती रही।
विज्ञापन


चंबा में शिक्षा मंत्री के मुर्दाबाद के नारे वाला वीडियो वायरल
भाजपा के सर्वेक्षण में मंत्रियों के खिलाफ लोगों में गहरी नाराजगी की बात सामने आई है। बीते दिनों चंबा में शिक्षा मंत्री गोविंद के खिलाफ तो मुर्दाबाद के नारे लगे कि कई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं कर पाए हैं। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह को कुल्लू और ठियोग में विभिन्न मसलों से नाराजगी व्यक्त कर रोका गया और उनके खिलाफ नारेबाजी हुई। जनमंच के लिए जाते हुए ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी और सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी को सवर्ण आयोग ने काले झंडे दिखाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed