{"_id":"608d8abf8ebc3ef5e4393a8b","slug":"the-parakram-team-is-sanitizing-the-homes-giving-medicines-to-the-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"#ladengecoronase: घरों को सैनिटाइज कर रही पराक्रम टीम, संक्रमितों को दे रहे दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#ladengecoronase: घरों को सैनिटाइज कर रही पराक्रम टीम, संक्रमितों को दे रहे दवा
Sat, 01 May 2021 10:37 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गगरेट (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, गगरेट (ऊना)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 01 May 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
घरों को सैनिटाइज कर रही पराक्रम टीम
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में ऊना में युवा शक्ति पराक्रम टीम भंजाल वार्ड के कोरोना पॉजिटिव लोगों के घरों को सैनिटाइज कर रही है। इसके साथ जिन घरों में शादियां हो रही हैं, वहां भी टीम पंडाल को सैनिटाइज कर रही है। भंजाल वार्ड के जिला परिषद सदस्य चैतन्य शर्मा की टीम लगातार संक्रमितों के परिवार से फोन पर कुशलक्षेम पूछ रही है। अगर कोई जरूरतमंद है तो उसके घर स्वयं पहुंचकर उन्हें राशन सहित हरसंभव सहायता दी जा रही है।
विज्ञापन
चैतन्य शर्माकी टीम ने अभयपुर, भद्रकाली, नकड़ोह, लोअर भंजाल में सैनिटाइजेशन की है। बाकी पंचायतों में सैनिटाइजेशन का काम जारी है। युवा शक्ति पराक्रम के सदस्य हर गांव में कोविड मरीजों की सूची तैयार कर रहे हैं। किसी भी तरह की मुश्किल के लिए टीम को हर समय अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। चैतन्य शर्मा ने बताया कि यह समय मिलकर का करने का है।
विज्ञापन