फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The palanquin of Ujjain's Mahakal will be taken out in the city for the first time.

Shimla News: शहर में पहली बार निकलेगी उज्जैन के महाकाल की पालकी

Thu, 06 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The palanquin of Ujjain's Mahakal will be taken out in the city for the first time.
शिमला में 8 अगस्त को होगा भव्य नगर कीर्तन, उज्जैन की तर्ज पर किया जाएगा आयोजन
विज्ञापन

राम बाजार से होते हुए निकाली जाएगी शोभायात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। उज्जैन के विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर की पालकी परंपरा पर शिमला में पहली बार भगवान भोलेनाथ का भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा।
सनातन धर्म सभा, अनाज मंडी शिमला यह आयोजन 8 अगस्त को करेगी। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8:30 बजे भगवान भोलेनाथ के रुद्राभिषेक से होगा। सुबह 11:00 बजे गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से भगवान भोलेनाथ की पालकी नगर कीर्तन के रूप में निकलेगी। शोभायात्रा राम बाजार, बस स्टैंड, गंज बाजार, जिलाधीश कार्यालय, लोअर बाजार और सब्जी मंडी से होते हुए राधा-कृष्ण मंदिर पहुंचेगी। इस दौरान राधा-कृष्ण मंदिर में महाकाल सरकार नामक युवाओं का दल धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करेगा।

नगर कीर्तन में ढोल, डमरू की गूंज सुनाई देगी। लगभग 22 सदस्यों वाला शिव शक्ति डमरू मंडल शिव भजनों और कीर्तन के साथ प्रस्तुति देगा। डेरा बाबा रुद्रानंद सत्संग मंडल, ऊना से महिलाओं का एक भजन मंडल भी शिमला पहुंचेगा। यह मंडल मंदिर परिसर और नगर कीर्तन के दौरान अपनी भक्ति प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेगा। शाम 5:00 बजे भगवान भोलेनाथ की भव्य चौकी एवं भजन-कीर्तन होगा, जिसका संचालन मां आदि शक्ति ग्रुप, मंडी करेगा। इसके बाद रात 8:30 बजे विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
विज्ञापन



मध्यप्रदेश से लाई जा रही प्रतिमा
सनातन धर्म सभा के प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता ने बताया कि भव्य नगर कीर्तन में विराजमान होने वाली भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा मध्य प्रदेश से लाई जा रही है। यह प्रतिमा उज्जैन से लगभग 35 किलोमीटर दूर स्थित सागर से विशेष रूप से मंगवाई है। उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर को नगर का राजा माना जाता है। सावन के प्रत्येक सोमवार को उनकी प्रतिमा और शिवलिंग की नगर परिक्रमा कराई जाती है। भगवान भोलेनाथ को समस्त सृष्टि का राजा मानते हुए यह नगर कीर्तन पहली बार निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article