फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The month of Sawan begins; devotees throng Shiva temples.

Shimla News: सावन का महीना शुरू, शिवालियों में उमड़े श्रद्धालु

Thu, 16 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The month of Sawan begins; devotees throng Shiva temples.
शिमला। सावन के महीने के पहले दिन वीरवार को शहर के शिव मंदिरों में दर्शन करने के लिए सैंकड़ो श्रद्धालु पहुंचे। शहर के मिडिल बाजार शिव मंदिर में सुबह 7 बजे से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी हो गया था। इस दौरान श्रद्धालुओं ने शिव पूजा, रुद्राभिषेक और मंत्र जाप के माध्यम से भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर सावन का महीना शुरू होता है और सावन पूर्णिमा तिथि पर इसका समापन होता है। इस बार सावन का महीना 32 दिन का होगा। इसमें चार सावन सोमवार व्रत रखे जाएंगे। कर्क संक्रांति से व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए सावन के सोमवार 20 जुलाई, 27 जुलाई, 3 अगस्त और 10 अगस्त को पड़ेंगे। श्रावण कृष्ण पक्ष से व्रत प्रारंभ करने वालों के लिए सोमवार 3 अगस्त, 10 अगस्त, 17 अगस्त और 24 अगस्त को रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article