{"_id":"60b871308ebc3e29c341410f","slug":"the-matter-of-tearing-the-poster-of-rajiv-gandhi-was-handed-over-to-the-congress-disciplinary-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: राजीव गांधी के पोस्टर फाड़ने का मामला कांग्रेस अनुशासन समिति को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: राजीव गांधी के पोस्टर फाड़ने का मामला कांग्रेस अनुशासन समिति को सौंपा
Thu, 03 Jun 2021 11:35 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:35 AM IST
सार
22 मई को राजीव भवन और पुराने बस अड्डे पर लगे कांग्रेस नेताओं के फ्लैक्स फाड़ दिए गए थे। हाईकमान के पास मामला पहुंचने के तुरंत बाद ही प्रदेश अध्यक्ष ने दो नेताओं को तत्काल पार्टी से निष्कासित कर दिया।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के पोस्टर फाड़ने का मामला पार्टी अनुशासन समिति को सौंप दिया गया है। इस मामले में पार्टी के निलंबित नेताओं ने जवाब नहीं दिया तो समिति इन दोनों को पार्टी से निष्कासित करने की तैयारी में है। दरअसल 22 मई को राजीव भवन और पुराने बस अड्डे पर लगे कांग्रेस नेताओं के फ्लैक्स फाड़ दिए गए थे। इसके बाद इस मामले को लेकर वीडियो भी वायरल हुआ था।
विज्ञापन
हाईकमान के पास मामला पहुंचने के तुरंत बाद ही प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने दो नेताओं देवेन भट्ट और दीपक खुराना को तत्काल पार्टी से निष्कासित कर दिया। साथ ही दोनों नेताओं से 15 दिन के भीतर जवाब भी मांगा गया है। यह मियाद 5 जून को पूरी होनी है। इस बीच नोटिस का जवाब नहीं दिया गया तो दोनों पर अनुशासन समिति कार्रवाई करेगी। राठौर कहते हैं कि अभी तक दोनों नेताओं ने नोटिस का जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन