फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The margin of victory of eight MLAs in Himachal was less than one thousand

ADR Report: हिमाचल में आठ विधायकों की जीत का अंतर रहा एक हजार से कम

Fri, 23 Dec 2022 10:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Dec 2022 10:04 PM IST
सार

प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में 8 विधायकों ने 1000 से कम मतों के अंतर से जीत हासिल की है। 36 (53 प्रतिशत) विधायकों ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में हुए कुल मतदान में 50 प्रतिशत और इससे अधिक वोट हासिल कर जीत दर्ज की। 

विज्ञापन
The margin of victory of eight MLAs in Himachal was less than one thousand
एडीआर रिपोर्ट 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में 8 विधायकों ने 1000 से कम मतों के अंतर से जीत हासिल की है। 36 (53 प्रतिशत) विधायकों ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में हुए कुल मतदान में 50 प्रतिशत और इससे अधिक वोट हासिल कर जीत दर्ज की। 32 (47 प्रतिशत) विधायकों ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में मतदान किए गए कुल वोटों में से 50 प्रतिशत से कम वोटों से जीत हासिल की। 28 में से 17 (61 प्रतिशत) आपराधिक मामले घोषित करने वाले विधायकों ने 50 प्रतिशत और इससे अधिक वोट शेयर के साथ जीत हासिल की है। 63 में से 35 (56 प्रतिशत) करोड़पति विधायकों ने 50 प्रतिशत और इससे अधिक वोट शेयर के साथ जीत हासिल की है।

विज्ञापन


एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म (एडीआर) की रिपोर्ट के अनुसार विधानसभा चुनाव 2022 में 4 विधायकों ने 25 प्रतिशत से अधिक वोटों के अंतर के साथ जीत हासिल की है। 28 में से 21 आपराधिक मामले घोषित करने वाले विधायकों ने साफ  छवि वाले प्रत्याशियों के सामने जीत हासिल की है।  इन 21 में से 9 विधायकों ने 10 प्रतिशत से अधिक अंतर से जीत हासिल की है। 63 में से 13 करोड़पति विधायक ने गैर-करोड़पति प्रत्याशियों के विरुद्ध जीत हासिल की है। इनमें  मोहन लाल ब्राक्टा ने 34.87 प्रतिशत के अंतर से जीत हासिल की। 68 विधायकों में से 1 महिला है। महिला विधायक ने 6 प्रतिशत से अधिक अंतर से जीत हासिल की है। निर्वाचन क्षेत्र पच्छाद से  रीना ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में सबसे ज्यादा, 35 प्रतिशत वोट शेयर और 6 प्रतिशत के अंतर के साथ जीत हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed