फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The main face of Panna pramukh conference will be JP Nadda: jairam Thakur

पन्ना प्रमुख सम्मेलन का प्रमुख चेहरा होंगे जेपी नड्डा: जयराम ठाकुर

Sat, 22 Dec 2018 12:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 22 Dec 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
The main face of Panna pramukh conference will be JP Nadda: jairam Thakur

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा पन्ना प्रमुख सम्मेलन का मुख्य चेहरा रहेंगे। केंद्र से अन्य नेताओं के आने की भी संभावना है। सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अब 23 दिसंबर का इंतजार है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शुक्रवार को सोलन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने पन्ना प्रमुख सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सम्मेलन में कार्यकर्ताओं के बैठने के साथ नेताओं के मंच की जगह चिह्नित की।
विज्ञापन


कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य 2019 के लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत जीत हासिल करना है। सम्मेलन के लिए मंडी से दस दिन पहले 120 कार्यकर्ता आए हैं। ये शिमला संसदीय क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर पन्ना प्रमुखों को निमंत्रण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पन्ना यानी 30 वोटर हैं। इसमेें एक पन्ना प्रमुख के पास उसके क्षेत्र के भाजपा, कांग्रेस या अन्य किसी भी पार्टी के 30 वोटरों की पूरी जानकारी होती है। इन्हें भाजपा के 30 वोटरों को जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि 27 दिसंबर को प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर धर्मशाला में कार्यक्रम होगा। इसमें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यातिथि होंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल भी मौजूद रहे।  

भाषा शैली सुधारें राहुल : सीएम

The main face of Panna pramukh conference will be JP Nadda: jairam Thakur

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी थकान मिटाने हिमाचल आए थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अभद्र भाषा शैली का प्रयोग किया, जो उनकी मानसिकता को दर्शाता है।

उन्हें अपनी भाषा शैली में सुधार करना चाहिए। राहुल गांधी की पार्टी के छोटे नेता भी इस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। यदि छोटे नेता को आगे तक पहुंचना है तो उन्हें इस तरह की भाषा शैली में बदलाव करना होगा।  

मुख्यमंत्री ने लिया पुलिस मैदान का जायजा  
सीएम जयराम शुक्रवार सुबह हेलीकॉप्टर से बसाल हेलीपैड पर उतरे। यहां से पुलिस मैदान पहुंचे। करीब एक घंटे तक पन्ना प्रमुख सम्मेलन की तैयारियों का का जायजा लिया। मंत्री डॉ. राजीव सैजल से भी सम्मेलन को लेकर लंबी चर्चा की। इसके बाद मुख्यमंत्री शिमला रवाना हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed