{"_id":"61aa5d460734f4426c6335ff","slug":"the-jeep-fell-into-the-ditch-one-killed-five-injured-shimla-news-sml3922776193","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप खाई में गिरी; एक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप खाई में गिरी; एक की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
The jeep fell into the ditch; one killed, five injured
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पुलिस थाना खुंडियां की थिल पंचायत के रिहडी गांव के साथ थाती में मक्की से लदी पंजाब नंबर की एक महिंद्रा पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में गाड़ी में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज खुंडियां सिविल अस्पताल में चल रहा है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर मामला दर्ज करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी खुंडियां प्यार सिंह ने की है। जानकारी के अनुसार चंगर क्षेत्र के थिल पंचायत के रिहडी गांव के साथ थाती सड़क पर शुक्रवार शाम मक्की लेकर जा रही महिंद्रा पिकअप अचानक तीखे मोड़ पर गाड़ी की ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर 45 से 50 फीट नीचे खाई में जा गिरी।
हादसे के समय गाड़ी में चालक सहित 6 लोग सवार थे और सभी लोग पंजाब से संबंधित हैं। पिकअप खाई में गिरने से जोरदार आवाज होने से स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी और एंबुलेंस बुलाकर घायलों को जल्द ही सिविल अस्पताल खुंडिया में पहुंचाया । एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी थी।
विज्ञापन
हादसे में मारे गए व्यक्ति की पहचान महिंद्र सिंह पुत्र रखा राम, उम्र 50 वर्ष निवासी गुरदास नंगल जिला गुरदासपुर पंजाब के रूप में हुई। इसके अलावा घायलों में दर्शन सिंह पुत्र सरदार प्रताप सिंह, उम्र 60 वर्ष निवासी गुरदास नंगल जिला गुरदासपुर पंजाब, दलवीर सिंह पुत्र अमर सिंह, उम्र 65 वर्ष निवासी बबरी नंगल गुरदासपुर पंजाब, जोगिंदर पाल पुत्र स्वर्ण दास निवासी विरकट तलबंडी गुरदासपुर, पंजाब, दिलबाग सिंह पुत्र कश्मीर सिंह, उम्र 46 वर्ष गुरदासपुर, पंजाब, बलविंदर कुमार पुत्र देवराज निवासी गुरदासपुर पंजाब के रूप में हुई है।