{"_id":"32708d7ebdf879e57605cd8ef04ebd12","slug":"the-hpca-case-hearing-delayed-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर टल गई एचपीसीए मामले की सुनवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर टल गई एचपीसीए मामले की सुनवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 16 Jun 2014 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीसीए को सोसाइटी से कंपनी बनाने के मामले में धर्मशाला अदालत में सोमवार को सुनवाई फिर नहीं हो पाई। न्यायाधीश के छुट्टी पर होने के कारण अब सुनवाई 21 जून को होगी।
विज्ञापन
विजिलेंस के 25 अप्रैल को एफआईआर नंबर 12/13 को लेकर कोर्ट में पेश किए गए चालान पर स्पेशल जज की अदालत में 9 मई को सुनवाई हुई थी। मामले में पेशी दो जून को भी हुई थी।
विज्ञापन
इसके बाद मामले की सुनवाई को 16 जून को तिथि रखी थी मगर सोमवार को जज छुट्टी पर रहे। इस कारण अब मामले की सुनवाई 21 जून को होगी। पहले भी जज के छुट्टी पर होने से एक सुनवाई टल चुकी है।
विज्ञापन
चार्जशीट में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, उपाध्यक्ष अरुण धूमल, आरएस कपूर, सुरेंद्र ठाकुर, विशाल मरवाह, आरपी सिंह, प्रेम ठाकुर, संजय शर्मा शर्मा समेत 18 लोगों के नाम हैं।
कांग्रेस चार्जशीट के आधार पर स्टेट विजिलेंस एचपीसीए से जुड़े तीन मामलों की जांच कर रही है। इनमें पूर्व सीएम धूमल और उनके बेटों समेत कई अफसर भी फंस रहे हैं।