फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The headlight of the vehicle itself will be reduced when the vehicle comes from the front

सामने से वाहन आने पर खुद कम हो जाएगी गाड़ी की हेडलाइट, हादसों पर लगेगी लगाम

Fri, 11 Oct 2019 10:19 AM IST
Krishan Singh पंकज सलारिया, अमर उजाला, चंबा
पंकज सलारिया, अमर उजाला, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Oct 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
The headlight of the vehicle itself will be reduced when the vehicle comes from the front
चंबा गर्ल्स स्कूल की दो छात्राओं ने तैयार किया मॉडल - फोटो : अमर उजाला

गर्ल्स स्कूल चंबा की जमा एक की दो छात्राओं ने एक ऐसा मॉडल तैयार किया है, जिसे अगर गाड़ी में लगाते हैं तो रात को होने वाले हादसों पर रोक लग सकती है। इस उपकरण से रात को जैसे ही आमने-सामने दो गाड़ियां आती हैं तो दोनों की हेडलाइट की रोशनी खुद कम हो जाएगी।

विज्ञापन


जैसे ही दोनों गाडि़यां गुजर जाएंगी, हेडलाइट की रोशनी सामान्य हो जाएगी। 27वें खंड स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा की छात्रा श्रेया और उसकी सहयोगी अनामिका ने यह मॉडल तैयार किया है।
विज्ञापन


छात्राओं ने इस मॉडल को सुरक्षा और स्वच्छता का नाम दिया है। छात्राओं द्वारा बनाए मॉडल को देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है। यह मॉडल एलडीआर सिस्टम पर आधारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है एलडीआर सिस्टम

अकसर कई बार रात के समय वाहन चालक डिपर का इस्तेमाल नहीं करते हैं। ऐसे में विपरीत दिशा से आ रही गाड़ी के चालक के चेहरे पर प्रकाश पड़ता है और गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाती है। जिससे लोगों की जान चली जाती है।

छात्राओं ने सिंगल यूज प्लास्टिक बोतल को लेकर भी एक मॉडल तैयार किया है। इस प्लास्टिक को एक ब्लेड से काटकर कूड़ेदान बनाए जा सकते हैं, जिन्हें बेचकर स्वरोजगार अपनाया जा सकता है। स्कूल की गाइड टीचर शिवम पुरी ने बताया कि इस मॉडल के लिए छात्राओं ने बहुत मेहनत की है।

छात्राओं ने बताया कि एलडीआर सिस्टम का इस्तेमाल करके एक ऐसा सर्किट बनाया जा सकता है जो प्रकाश होने पर सप्लाई बंद कर देता है और अंधेरा होने पर सप्लाई ऑन कर देता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed