फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The groom died of heart attack in the morning, the barat was to be known in the evening in una himachal

ऊना: सुबह हार्ट अटैक से दूल्हे की मौत, शाम को जानी थी बरात, मातम में बदलीं खुशियां

Sat, 06 Nov 2021 06:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Nov 2021 06:45 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के गांव गिंडपुर मलौन में शनिवार सुबह पांच बजे के करीब 32 वर्षीय युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवक की शादी को लेकर तैयारियां चल रही थीं और शनिवार शाम को ही बरात को बरेली जाना था।

विज्ञापन
The groom died of heart attack in the morning, the barat was to be known in the evening in una himachal
हार्ट अटैक से दूल्हे की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के भरवाईं क्षेत्र के गिंडपुर मलौन में एक युवक की शनिवार सुबह अचानक मौत हो गई। युवक की शादी की तैयारियां चल रही थीं और शनिवार शाम को बरात जानी थी, लेकिन परिवार की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं और शादी की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई। जानकारी के मुताबिक चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के गांव गिंडपुर मलौन में शनिवार सुबह पांच बजे के करीब 32 वर्षीय युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन


युवक की शादी को लेकर तैयारियां चल रही थीं और शनिवार शाम को ही बरात को बरेली जाना था और अगले दिन रविवार को वापस आना था। युवक प्रमोद सुबह उठा नहीं तो घर वाले परेशान हो गए और उन्होंने डॉक्टर को बुलाया।  डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवार पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। युवक ने आईटीआई पासआउट था और बद्दी में प्राइवेट जॉब करता था। उसी एक भाई और दो बहनें हैं। प्रमोद के पिता रतन चंद दिहाड़ी लगाकर घर का गुजारा करते हैं। युवक की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed