{"_id":"6798f2d5db829442b30936af","slug":"the-fire-in-kuftadhar-forest-was-controlled-before-reaching-the-houses-shimla-news-c-19-sml1001-478148-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कुफ्टाधार के जंगल में लगी आग \nघरों तक पहुंचने से पहले काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कुफ्टाधार के जंगल में लगी आग घरों तक पहुंचने से पहले काबू
विज्ञापन
शिमला। सर्दियों के मौसम में बारिश-बर्फबारी नहीं होने से जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ गई हैं। मंगलवार शाम को कुफ्टाधार के जंगल में अचानक आग लग गई।
आग रिहायशी क्षेत्रों की ओर बढ़ने लगी तो लोगों को अपने घरों की चिंता सताने लगी। उन्होंने मामले की सूचना अग्निशमन केंद्र मालरोड को दी। दमकल वाहन की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। अग्निशमन केंद्र मालरोड से मिली जानकारी के मुताबिक शाम 5:01 बजे उन्हें कुफ्टाधार से स्थानीय निवासी आशा शर्मा की ओर से फोन पर इस बारे में सूचना मिली कि जंगल में आग लग गई है। आग पर अगर काबू नहीं पाया गया तो यह रिहायशी क्षेत्रों को नुकसान पहुंचा सकती है। दमकल विभाग की टीम फौरन मौके के लिए रवाना हुई और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद 6:30 बजे आग पर काबू पाया गया। इसके बाद आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। इस अग्निकांड में जंगल के कई छोटे और बड़े पेड़ झुलस गए हैं। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। ब्यूरो